ये आदिवासी नुस्‍खा दूर करेगा पैरों का दर्द, जानें बनाने की विधि

जब भी पैरों में या शरीर के किसी अन्य हिस्से में दर्द हो तो इस तेल को गुनगुना कर हल्के हाथ से इसकी मालिश करें। आप आर्थराइटिस से जोड़ों में होने वाले दर्द में भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 27, 2019 2:20 PM IST

वजन बढ़ने, थकान, ज्‍यादा चलने, हल्‍की चोट या टिश्‍यू को नुकसान पहुंचने के कारण अकसर पैरों में दर्द होने लगता है। यह दर्द कभी-कभी इतना असहनीय हो जाता है कि इसके लिए पैन किलर लेनी पड़ती है। पर डॉक्‍टर पेन किलर गोलियों के भी नुकसान बताते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं दर्द दूर करने का एक ऐसा खास नुस्‍खा, जिसे आदिवासी लोग (tribal remedy for pain relief ) बरसों से उपयोग कर रहे हैं। जानिए क्‍या है दर्द निवारक खास आदिवासी तेल (tribal remedy for pain relief )। साथ ही इसके लाभ भी।

क्‍यों होता है पैरों में दर्द

अक्‍सर थकान के कारण पैरों में दर्द होने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह मसल्स को आराम न मिलना भी है। इससे कभी-कभी असहनीय दर्द और ऐंठन पैरों में होने लगती है। इलेक्ट्रोलाइट यानी पोटाशियम, सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पैरों की मांसपेशियों में लचीलापन लाते हैं, जिससे उन्‍हें जरूरत अनुसार काम करने में मदद मिलती है। इनमें असंतुलन होने पर मांसपेशियों में स्टिफनेस बढ़ जाती है। जिसकी वजह से दर्द होने लगता है।

tribal remedy for pain relief, pain relief oil, how to make pain relief oil, leg pain, leg pain cause and treatment, black gram oil for pain relief. इसकी सबसे बड़ी वजह मसल्स को आराम न मिलना भी है। इससे कभी-कभी असहनीय दर्द और ऐंठन पैरों में होने लगती है। © Shutterstock

पैरों में दर्द दूर करने का अपनाएं ये आदिवासी नुस्‍खा (tribal remedy for pain relief )

आदिवासी लोग बरसों से पेड़-पौधों, फल, फूल, पत्तियों से तैयार नुस्‍खों का ही इस्‍तेमाल कर रहे हैं। अभी हाल ही में आयुष और एम्‍स के साझा अध्‍ययन में भी यह बात सामने आई है कि आदिवासियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे नुस्‍खे ज्‍यादा प्रभावशाली और हानि मुक्‍त हैं।

दर्द निवारक तेल के लिए सामग्री (tribal remedy for pain relief )

काली उड़द की दाल - करीब 10 ग्राम

बारीक पीसा हुआ अदरक - 4 ग्राम

सरसों के तेल - 50 मिली

कपूर – थोड़ा सा, लगभग 2 ग्राम।

इस तरह बनाएं दर्द निवारक तेल (tribal remedy for pain relief )

  • सरसों के तेल में काली उड़द की दाल और बारीक पिसी अदरक को डालकर तकरीबन पांच मिनट तक गर्म करें। जब तेल अच्‍छ तरह गर्म हो जाए तो इसमें कपूर का चूरा डाल दें। ठंडा होने के बाद तेल को छानकर एक शीशी में भरकर रख लें।
  • जब भी पैरों में या शरीर के किसी अन्‍य हिस्‍से में दर्द हो तो इस तेल को गुनगुना कर हल्‍के हाथ से इसकी मालिश करें। आप आर्थराइटिस से जोड़ों में होने वाले दर्द में भी इस तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो से तीन बार इस तेली की मालिश करें। जल्‍दी ही आराम मिलेगा।
  • खास बात यह कि इसका एक्‍सटर्नल यूज होने के कारण इसका कोई भी साइड इफैक्‍ट नहीं है।

Painkiller Effects : हर छोटी-मोटी दर्द के लिए पेनकिलर खाना बन सकती है बड़ी समस्या

पैरों के दर्द से हैं परेशान, तो इस तरह दें थके हुए पैरों को आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source