पीरियड्स के दौरान करना हो ट्रैवल तो ध्यान में रखें ये 3 बातें!

एक्सपर्ट टिप्स जो आएंगी आपके काम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2018 4:32 PM IST

मेरे साथ अक्सर होता है कि जब मैं किसी की शादी में शामिल होने या कहीं घूमने जाने की तैयारी में हूं और उसी दौरान मेरे पीरियड्स शुरु हो जाते हैं। मेरी कई सहेलियों ने भी ऐसे अनुभव साझा किए हैं।  क्या आपके साथ भी है ऐसी ही कुछ समस्या। तो आपके काम आ सकती हैं ये टिप्स।

  1. डायट का ध्यान रखें- पीरियड्स के समय बार-बार आपका दिल कुछ चटपटा या कुरकुरा खाने का होगा। लेकिन जंक फूड और नमकीन चीजें आपका पीएमएस और पेट फूलने की समस्याएं बढ़ा देंगे। डायटिशियन नेहा चंदना के अनुसार पीरियड्स के दौरान शक्ति पाने का सबसे अच्छा तरीका है केला, खजूर, अंगूर और आम जैसे फल खाना जिनसे आपको नैचुरल शुगर मिलती है। इसलिए चाहे जहां भी हों अपने साथ कुछ फल ज़रूर रखें। साथ ही खुद को हाइड्रेट रहने के लिए ढ़ेर सारा पानी पीएं।
  2. ज़रूरत हो तो पेनकिलर लें- पीरियड्स के समय बहुत अधिक तकलीफ होने पर पेन किलर खाने से आराम मिल सकता है। पीरियड्स में सफर के समय तकलीफ होने पर आप पेनकिलर खा सकती हैं। लेकिन सफर पर जाने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। क्योंकि कुछ पेनकिलर्स के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। यह कहना है वेल वूमन क्लिनिक, गुड़गांव की डायरेक्टर और कंसल्टेंट गाइनकलॉजिस्ट डॉ. नुपूर गुप्ता का।एक्स्ट्रा पैड, टिश्यू और प्लास्टिक बैग साथ रखें- सफर के दौरान इस्तेमाल किए गए पैड और टिश्यू पेपर फेंकने के लिए जगह न मिलने पर कई बार आपको उन्हें अपने बैग में रखना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा अपने साथ कुछ टिश्यू और प्लास्टिक बैग साथ रखें। साथ ही एक सैनिटाइज़र भी ज़रूर रखें। इसकी ज़रूरत बार-बार पड़ेगी।
  3. आरामदायक कपड़े पहनें- पेट फूलने और मरोड़ों की समस्या के बीच शायद ही सफर के दौरान आप जींस पहनना चाहें। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जिसमें आपको सुविधा और आराम महसूस हो। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि पैजामा पहनकर घूमें। आप स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े पहन सकती हैं जैसे योग पैंट या लूज़ गाउन। कॉटन अंडरगार्मेंट पहनें ताकि प्रायवेट पार्ट्स में अधिक पसीना आए तो वह सोख लेगा और रैशेज़ भी नहीं होंगे। हां एक्स्ट्रा पैड और अंडरगार्मेंट भी साथ ज़रूर रखें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source