Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छी नींद कैसे लें? ये 5 टिप्स करेंगी आपकी मदद

Sleeping Tips in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आपको सही से नींद नहीं आती है, तो इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें।

प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छी नींद कैसे लें? ये 5 टिप्स करेंगी आपकी मदद
good sleep in pregnancy
VerifiedMedically Reviewed By: Dr Kekin Gala

Written by Anju Rawat |Updated : April 4, 2026 1:24 PM IST

Good Sleep Tips in Hindi:  प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव और शारीरिक असुविधा की वजह से नींद में गड़बड़ी होना भी बेहद आम है। जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय बढ़ता है, पीठ दर्द, बार-बार पेशाब आना और आरामदायक स्थिति न मिल पानी की वजह से सबसे ज्यादा नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे महिला को सही से नींद नहीं आती है और वह दिनभर तनाव से घिरी रहती है। इसकी वजह से मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होना भी आम है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान मां और भ्रूण, दोनों की सेहत के लिए पर्याप्त नींद और आराम बहुत जरूरी होता है। अगर प्रेग्नेंसी में आपको भी सही से नींद नहीं आ रही है, तो आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।  आइए, नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, मुंबई के प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के कंसल्टेंट डॉ. केकिन गाला से जानते हैं प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए टिप्स(Pregnancy me Nind Poori Karne ke Liye Tips)-

प्रेग्नेंसी में नींद पूरी कैसे करें?

1. बाईं तरफ करवट लेकर सोएं

प्रेग्नेंसी में बाईं तरफ करवट लेकर सोना फायदेमंद होता है। बाईं तरफ करवट लेकर सोने से प्लेसेंट यानी गर्भनाल में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इससे भ्रूण तक खून का बहाव बढ़ता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति भी सही तरीके से होती है। बाईं तरफ करवाट लेकर सोने से लिवर पर दबाव कम पड़ता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता भी बेहतर बनी रहती है।

2. तकिए का सही इस्तेमाल करें

प्रेग्नेंसी के दौरान सोते समय तकिए का उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे पीठ और पेट को सहारा मिलता है। हालांकि, तकिए का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में आप तकिए को पेट के नीचे, पीठ के पीछे और पैरों के बीच में लगाकर सो सकती हैं। इससे रीढ़ की हड्डी और कूल्हों को आराम मिलता है। आप चाहें तो प्रेग्नेंसी पिलो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. सोने का समय तय करें

प्रेग्नेंसी के दौरान सोने और जागने का समय निश्चित करें। हर दिन उसी समय पर सोएं और उठें। प्रेग्नेंसी में नींद पूरी करने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे सोना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रात में 10 से 11 बजे के बीच में सो जाएं और सुबह 6 से 7 बजे उठ जाएं। इससे आपकी नींद पूरी होगी और स्ट्रेस-थकान भी दूर होगी।

4. स्क्रीन का उपयोग न करें

ब्लू लाइट नींद को प्रभावित कर सकता है। इससे आपको अनिद्रा और तनाव हो सकता है, इतना ही नहीं भ्रूण का विकास भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में सोने से 1 घंटे पहले फोन या लैपटॉप का उपयोग न करें। इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को रोकती है और इससे नींद प्रभावित होती है। रात में स्क्रीन से दूरी बनाने से आपको अच्छी नींद आएगी और गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी सही तरीके से होगा। दिन के समय भी स्क्रीन टाइम सीमित करें।

5. गहरी सांस लें

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको सही से नींद नहीं आती है, तो आप सोने से पहले गहरी सांस लें या मेडिटेशन करें। इसके लिए आप हर रात सोने से पहले शांत वातावरण में बैठ जाएं। 10 से 15 मिनट तक पेट से गहरी सांस लें। इससे तनाव कम होता है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। मेडिटेशन या गहरी सांस लेने से दिल की तेज धड़कन भी कम होती है और बेचैनी दूर होगी। इससे आपको रात में अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छी-गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है।
  • प्रेग्नेंसी में रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।
  • मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करें, इससे आपको रिलैक्स फील होगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।