Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Nutrients for lungs health: वायु प्रदूषण सर्दियों के मौसम की एक बड़ी समस्या है जिससे देश के कई शहरों और राज्यों को हर साल जूझना पड़ता है। हवा में फैली गंदगी, धुआं, कोहरा और केमिकल्स की वजह से हर साल लोगों को फेफड़ों और श्वसन मार्ग से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। हवा का प्रदूषण फेफड़ों पर सीधा असर डालता है जिससे फेफड़े ना केवल कमजोर हो जाते हैं बल्कि, साथ ही ये अस्थमा और ब्रोन्क्राइटिस जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शहरी इलाकों में रहनेवाले लोगों में लंग्स डिजिजेज एक बड़ी समस्या है और इससे हर साल बहुत से लोग प्रभावित होते हैं।
प्रदूषण के सम्पर्क में आने से बचना आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन, इसके साथ ही फेफड़ों को बीमार और कमजोर होने से बचाने के लिए आपको अपनी डाइट का भी ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है। फेफड़ों की हेल्थ को बूस्ट करने के लिए कुछ विशेष न्यूट्रिंएंट्स की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी है। यहां पढ़ें उन्हीं विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से ना केवल फेफड़े स्वस्थ रहते हैं बल्कि, लंग्स से जुड़ी कई समस्याओं का रिस्क भी कम होता है। (Tips For Healthy Lungs In Hindi)
आमतौर पर विटामिन डी को इम्यूनिटी और हड्डियों की मजबूती से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, आपके फेफड़ों के लिए भी विटामिन डी उतना ही जरूरी और महत्वपूर्ण है। विटामिन डी रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़े इंफेक्शन्स के रिस्क को कम करता है। वहीं, सीओपीडी जैसी बीमारियों के लक्षण (symptoms of COPD) भी विटामिन डी की मदद से कम होते हैं। विटामिन-डी सांस लेते समय होने वाली घुरघुराहट, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी परेशानियों से आराम दिलाता है। वहीं, फेफड़ों को भी यह स्ट्रॉन्ग बनाता है।
स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह लंग्स मे इंफेक्शन का खतरा कम करता है। विटामिन सी की नियमित खुराद से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर तो बढ़ती ही है। साथ ही यह आपके फेफड़ों को भी स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखता है। दरअसल, विटामिन-सी, फ्री-रैडिकल्स डैमेज से बचाने और टॉक्सिन्स की सफाई के लिहाज से बहुत कारगर माना जाता है। यह लंग्स को डैमेज से तेजी से रिकवर करने में भी मदद करता है। साथ ही फेफड़ों की बीमारियों का रिस्क भी कम करता है।
लंग्स की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन-ए (Vitamin A) बहुत फायदेमंद है। यह लंग्स के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन ए ना केवल आपके लंग्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है बल्कि, लंग्स को काम करने में भी मदद करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।