इन 4 गलतियों से होते हैं आपके दांत पीले, ऐसे करें इसे ठीक

पीले और बदरंग दांत न तो देखने में अच्छे लगते हैं और न ही स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 13, 2018 11:00 AM IST

दांतों में पीलेपन से बहुत सारे लोग अक्सर परेशान रहते हैं। पीले और बदरंग दांत न तो देखने में अच्छे लगते हैं और न ही स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे होते हैं। हालांकि आजकल विभिन्‍न उपचारों द्वारा दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है। लेकिन दांतों के पीलेपन के कारणों को जानना बहुत जरूरी है। ऐसी कई आदतें हैं, जिनके कारण आपके दांतों में पीलेपन की समस्या हो जाती है। अगर आप भी चाहते हैं सफेद और खूबसूरत दांत, तो इन गलत आदतों को छोड़ें और दांतों के पीलेपन के लिए आसान उपाय अपनाएं।

चाय- कॉफी की लत

अगर आपको भी दिनभर में कई कप कॉफी, खासकर ब्लैक कॉफी, पीने की लत है, तो इससे आपके दांतों में पीलेपन की समस्या होगी। कॉफी आपकी दिन भर की थकान जरूर दूर करती है मगर दांतों पर धब्‍बों का कारण भी बनती है। कॉफी में मौजूद टैनिंस नामक एसिड जो रंग बनाने के लिए उपयोग होता है, दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाकर दांतों में धब्‍बों का कारण बनता है।

गलत आहारों से दांतों में पीलापन

सिगरेट, शराब, गुटका, पान और तंबाकू का लगातार सेवन करते रहने से दांत पीले हो जाते हैं। चाय, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चॉकलेट, बिस्किट या मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करते रहने से भी आपके दांत को नुकसान पहुंचा सकता है। मीठे पदार्थ मुंह में अम्लीयता यानी एसिडिटी को बढ़ाते हैं, जो इनेमल के लिए हानिकारक हैं। ब्लूबेरी और चेरी का ज्यादा सेवन करने से भी दांत पीले होते हैं।

एसिडिक फलों-सब्जियों का ज्यादा सेवन

कुछ लोगों में पीले दांत की समस्या इसलिए भी हो सकती है कि वे साइट्रिक एसिड युक्त फलों और कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने के बाद दांतों की उचित देखभाल नहीं करते। इससे  पर एसिड की परत चढ़ती जाती है, जिसके कारण दांत पीले हो जाते हैं। तो इसके लिए आपको करना यह है कि इनका सेवन करने के बाद पानी पिएं इससे दांत धुल जाएंगे और इनेमल पर परत नहीं चढ़ेगी।

मसालों का ज्यादा प्रयोग

मसाले आपके खाने को अधिक स्वादिष्ट बनाते हैं। अक्सर खाने में स्वाद और महक के लिए हल्दी, लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग जैसे कई गर्म मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इनके सेवन से भी दांतों की सफेदी कम होती है। और दांतों में पीलापन आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि खाने के बाद नियमित रूप से ब्रश करने की आदत बनायें।

पीलापन दूर करें, घर पर बनाएं पेस्ट

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घर पर ही नैचुरल पेस्ट बना सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप पानी, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 2-3 बूंद नींबू इसके बाद इन सभी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें। इससे रोजाना दांत साफ करें। इस नेचुरल पेस्ट से दांत सफेद होंगे, पीलापन दूर होगा और साथ ही मसूड़ों में दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source