पुरुषों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छी नहीं है ये चीजें, करें परहेज

अतिरिक्त शराब का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्राव को कम कर देती है। टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 7, 2019 5:26 PM IST

इन‍ दिनों पुरुषों में भी बांझपन का खतरा बढ़ रहा है। गलत खानपान और लाइफ स्‍टाइल के कारण यह समस्‍या सामने आ रही है। कई बार प्रदूषण को भी इसकी वजह बताया जाता है। पर सबसे ज्‍यादा असर खानपान का होता है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो पुरूषों की सेहत के लिए बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें, जिन्‍हें अवॉडइ किया जाना जरूरी है।

जंक फूड

जब लोग बिजी होते हैं और घर से बाहर होते हैं तो कुछ भी खा लेते हैं। वे इस बात पर ध्‍यान नहीं देते कि इसका उनकी सेहत पर कितना गलत असर पड़ रहा है। पुरुषों को पैक्ड या प्रोस्सेड फूड का बहुत ही कम या न के बराबर सेवन करना चाहिए। पैक किए गए खाद्य पदार्थों में कोटिंग के रूप में एक विशेष प्रकार की धातु का उपयोग किया जाता है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। जंक फूड अतिरिक्त वसा को बढ़ाता है, और शुगर जो अन्य पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के बीच मोटापे और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का उच्च जोखिम पैदा कर सकता है। इसके अलावा जंक फूड टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को भी कम करता है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्राव को भी कम करता है।

अल्‍कोहल और स्‍मोकिंग

एक पैग शराब चार सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप शराब के विकल्‍प के रूप में सिगरेट पीना शुरू कर दें। बल्कि ये दोनों ही पुरुषों की प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। अतिरिक्त शराब का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्राव को कम कर देती है। टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाता है। यदि आप लंबे समय तक युवा बने रहना चाहते हैं तो ज्यादा शराब और धूम्रपान करने से आपको परहेज करना चाहिए। ज्यादा शराब पीने और धूम्रपान करने से आप समय से पहले बूढ़े नजर आ सकते हैं।

हाई बीपी है तो लंच में खाएं इस आटे की रोटी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source