Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ब्लड में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जैसे RBC, WBC, Platelets और प्लाज्मा। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी तत्व की कमी हो जाने पर हमारा शरीर अस्वस्थता की श्रेणी में आ जाता है। वहीं यदि प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाए तो इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ गंभीर रोग जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया होने पर हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या काफी तेजी से कम होने लगती है। इसके अलावा बहुत अधिक दवाओं का सेवन और अधिक मात्रा में अल्कोहल का इस्तेमाल भी हमारी प्लेटलेट्स काउंट को कम कर देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..
प्लेटलेट्स हमारे रक्त का वह भाग होती हैं जो हमारे खून का थक्का जमाने का काम करती हैं। यही कारण है कि इनकी संख्या हमारे शरीर में पर्याप्त होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यदि इनकी संख्या खून में कम होती है तो हमारे शरीर से रक्तस्राव को रोकना असंभव हो जाएगा। यदि आपको किसी तरह की चोट लगती है और शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम है तो इस स्थिति में आपकी जान तक जा सकती है।
मेडिकल साइंस के अनुसार एक हेल्दी वयस्क व्यक्ति में 1.5 लाख से 4 लाख के बीच में प्लेटलेट्स होनी चाहिए। वहीं यदि किसी रोग या अन्य वजह से इनकी संख्या 50 हजार से नीचे आ जाती है तो यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। वहीं यदि इनकी संख्या 20 हजार से नीचे जाती हैं तो आपके शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हो सकता है। यदि परीक्षण में आपको प्लेटलेट्स की संख्या 50 हजार से कम दिखती है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।