... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 14, 2024 1:33 PM IST
Symptoms of Diabetes seen in feet
डायबिटीज यानी मधुमेह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिससे आज बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आज शुगर पेशेंट्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। डायबिटीज की समस्या आमतौर पर जब सामने आती है जब हमारा शरीर ग्लूकोज को कंट्रोल नहीं कर पाता है। हमारे शरीर में एनर्जी देने का काम ग्लूकोज द्वारा किया जाता है। जो हमें खाने के द्वारा प्राप्त होता है। जब हमारा शरीर इस ग्लूकोज को एनर्जी में नहीं बदल पाता है तो यह डायबिटीज का कारण बन जाता है। सामान्य: डायबिटीज के दो प्रकार समझ में आते हैं। 1. टाइप-1 डायबिटीज 2. टाइप-2 डायबिटीज।
किसी भी रोग के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि उसकी पहचान शुरुआती अवस्था में ही कर ली जाए। हालांकि डायबिटीज की पहचान शुरुआत में करना काफी मुश्किल काम है, क्योंकि अक्सर शुरुआत में इसके कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से आपको पैरों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज की ओर साफ इशारा कर करते हैं। यदि आप संकेतों को समय रहते समझ जाएं तो इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए कदम उठा सकते हैं। आइए जानते हैं पैरों में दिखने वाले 5 डायबिटीज के लक्षण..
यदि आपके पैर बिना किसी कारण के सूज जाते हैं तो यह डायबिटीज का एक गंभीर संकेत हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप घुटने से नीचे पैरों और टखनों में सूजन का सामना कर रहे हैं तो यह साफ संकेत हैं कि आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट के शरीर में खून का संचार ठीक से न हो पाने के कारण इस तरह की समस्या सामने आ सकती है।
यदि आप लगातार अपने पैरों में सुन्नपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आपके शरीर में बढ़े रहे ग्लूकोज लेवल का इशारा हो सकता है। दरअसल डायबिटीज पेशेंट्स के पैरों में अक्सर झुनझुनी की समस्या सामने आती है। जिसके पीछे कारण है कि डायबिटीज में हमारा ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है जो हमारे शरीर की नसों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे पैरों में इस तरह की समस्या सामने आ सकती है।
अक्सर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के पैरों की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इसके साथ ही यदि आपको पैरों की त्वचा में रूखापन और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल डायबिटीज के कारण त्वचा में पोषक तत्वों का मात्रा ठीक से नहीं पहुंच पाती है जो इस समस्या का कारण बना जाती है।
यदि आपके पैरों में अचानक से दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही यदि यह दर्द रात के समय सोने से पहले होता है तो बहुत अधिक संभावना है कि यह डायबिटीज के कारण हो रहा है। यदि आप इस तरह की किसी समस्या से ग्रसित हैं तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
डायबिटीज की पहचान का सबसे अहम लक्षण है कि इससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर में होने वाले घाव आसानी से नहीं भरते हैं। यदि आपके पैर में कोई चोट लग गई है और वह भरने में काफी समय लगा रही है तो यह साफ संकेत हैं कि आप डायबिटीज के शिकार हो गए हैं।