
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 1, 2023 4:57 PM IST
Liver Disease Symptoms on face : लिवर हमारे शरीर का प्रमुख अंग है। इसकी मदद से शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा लिवर हाई ब्लड शुगर, खून में मौजूद गंदगी इत्यादि को भी साफ करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। ऐसे में लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो इन कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही कई अन्य तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। लिवर में कई तरह की परेशानियां शामिल हैं, जिसमें फैटी लिवर की परेशानी भी है। फैटी लिवर मुख्य रूप से दो तरह से होता है, एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर। एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या काफी अधिक शराब के सेवन से होती है। वहीं, नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की परेशानी हाई ब्लड प्रेशर, मोटा इत्यादि के कारण हो सकती है। लिवर में परेशानी होने पर शरीर के विभिन्न अंगों में इसके लक्षण नजर आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जो आपके चेहरे पर भी दिखते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर लिवर डिजीज के लक्षण क्या हैं?
फैटी लिवर या फिर लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर शरीर के विभिन्न अंगों में इसके लक्षण नजर आते हैं। कुछ लक्षण हमारे चेहरे पर भी दिखते हैं, जो निम्न है-
फैटी लिवर या फिर लिवर से जुड़ी अन्य परेशानी होने पर स्किन का रंग पीला नजर आता है। वहीं, आंखें भी पीली होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए और अपना समय पर इलाज कराना चाहिए।
कुछ स्थितियों में लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर स्किन का रंग लाल नजर आता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने फिजिशियन की सलाह लेनी चाहिए। स्थिति बिगड़ने की स्थिति में आपको किसी विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए, ताकि आपका सही तरीके से इलाज शुरू हो सके।
लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर स्किन या फिर चेहरे पर छोटी-छोटी धागे वाली नसें नजर आती हैं। यह स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट को तुरंत दिखाने की जरूर होती है।
लिवर की परेशानी होने पर चेहरे पर मवाद भरे दाने हो सकते हैं। यह काफी ज्यादा गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में आपको फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद की जरूरत होती है, ताकि आपका इलाज हो सके।
लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर अगर आपके चेहरे पर इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपके लिवर से जुड़ी परेशानी ज्यादा न बढ़ सके।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है, ताकि समय-समय पर अपना चेकअप भी कराते रहें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.