
Also Read
Liver Diseases : लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह पेट के दाहिनी ओर आपकी पसली के पिंजरे के ठीक नीचे स्थित होता है। लिवर का मुख्य कार्य भोजन को पचाने और आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाना है। लिवर की बीमारी आनुवंशिक) हो सकती है। लिवर की समस्याएं विभिन्न प्रकार के कारकों के कारण भी हो सकती हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे वायरस, शराब का उपयोग और मोटापा। लिवर की परेशानी होने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में इसके लक्षण दिखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जो आपकी स्किन पर नजर आते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर होने वाले किन लक्षणों से लिवर डिजीज को पहचाने?
लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर स्किन का रंग पीला नजर आने लगता है। यह मुख्य रूप से पीलिया की ओर इशारा कर सकता है। इसके अलावा लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों की स्थिति में भी स्किन का रंग पीला नजर आता है। अगर आपकी स्किन पीली नजर आ रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
स्किन पर काफी ज्यादा खुजली और रैशेज हो रहा है, तो यह स्थिति में लिवर डैमेज होने की ओर इशारा कर सकता है। इसलिए कभी भी स्किन पर होने वाली खुजली को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू किया जा सके।