Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin B12 Deficiency Symptoms In Night: शरीर को हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग तरह के न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई होने से शरीर अंदर से स्वस्थ और बाहर से मजबूत बनता है। विटामिन बी12 को शरीर के लिए जरूरी विटामिंस में से गिना जाता है क्योंकि, यह ब्रेन से लेकर मसल्स सभी की हेल्दी बनाता है। इसीलिए, जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है तो आपको अलग-अलग तरह की समस्याएं (problems due to lack of vitamin b12) भी होने लगती हैं। कमजोरी और थकान जैसी प्रॉब्लम्स को तो लोग जल्दी से पहचान लेते हैं लेकिन विटामिन बी12 की कमी के चलते होने वाली कुछ ऐसी गंम्भीर परेशानियां भी हैं जिनके बारे में लोग अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। उन्हें लगता है कि इन हेल्थ प्रॉब्लम्स के कारण कुछ और होगें या धीरे-धीरे ये समस्याए खुद ही कम हो जाएंगी। लेकिन, इस तरह विटामिन बी12 के लो लेवल के इन लक्षणों (signs of low level of vitamin B12 in the body) को नजरअंदाज करने से आपका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि विटामिन बी12 की कमी के कारण आपका शरीर धीरे-धीरे कमजोर और खोखला हो सकता है। इसीलिए, आपको इन लक्षणों को समय पर पहचानकर इनकी तरफ ध्यान देना चाहिए। यहां पढ़ें विटामिन बी12 के कुछ ऐसे लक्षणों (Vitamin B ki kami ke lakshan) के बारे में जो आपको रात में सोने से पहले या नींद के दौरान महसूस हो सकते हैं। (Vitamin B12 deficiency night symptoms in Hindi)
विटामिन बी12 का लो लेवल मांसपेशियों की हेल्थ को बर्बाद कर कर सकता है। इसीलिए, आपको मसल्स मास में कमी आने और मसल्स कमजोर होने जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं। वहीं, मांसपेशियों में अकड़न आना और बहुत अधिक थकान महसूस करने जैसी परेशानियां रात में हो सकती हैं।
कभी-कभी कुछ लोगों को सुबह की बजाय रात में पेट से जुड़ी समस्याए बढ़ जाती हैं। रात में उल्टी आना, गैस की वजह से पेट फूलना या इनडाइजेशन जैसी परेशानियां अगर आपको बार-बार महसूस हो रही हैं तो हो सकता है कि ये विटामिन बी12 की कमी के चलते हो रही हों।
क्या आपको भी रात में लगभग रोज ही सिरदर्द महसूस होता है या आपका सिर भारी-भारी लगता है। हो सकता है कि बार-बार होने वाला यह सिरदर्द विटामिन बी12 की कमी से जुड़ा हुआ हो। इसी तरह रात में नींद (Insomnia problem) ना आना भी विटामिन बी12 डेफिशिएंसी का एक लक्षण हो सकता है।
अगर आपको रात में सोते समय पैरों में दर्द होने लगे (pain in leg) या आपके पैरों की नसों में तनाव या ऐंठन (Cramps in nerves of leg) महसूस होने लगे तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह विटामिन बी12 की कमी का बड़ा लक्षण हो सकता है।