पैरों में भी दिख सकते हैं विटामिन बी12 की कमी के लक्षण, ये संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी

अगर आपको ये लक्षण बार-बार और लम्बे समय तक महसूस हों तो डॉक्टर से सम्पर्क करने में देर ना करेँ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2024 12:13 AM IST

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन-बी12 हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। हालांकि, यह देखा गया है कि बहुत-से लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है। हमारे देश में भी एक बड़ी आबादी में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 deficiency in Indian population) देखी जाती है। इस विटामिन की कमी हो जाने के बाद लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं, शरीर की कमजोरी के कारण लोगों के लिए छोटे-मोटे काम कर पाना भी मुश्किल हो जाता है।

विटामिन बी12 कम होने के कुछ लक्षण पैरों (Symptoms in legs) में भी दिखायी देते हैं जिन्हें आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, अगर आपको ये लक्षण बार-बार और लम्बे समय तक महसूस हों तो डॉक्टर से सम्पर्क करने में देर ना करें। यहां पढ़ें विटामिन बी12 की कमी होने के उन्हीं लक्षणों के बारे में। (vitamin B12 deficiency signs one should not ignore)

पैरों में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण (Symptoms and signs of vitamin b12 deficiency in legs in hindi)

विटामिन-बी12 एक की जरूरत हमारे शरीर को डीएनए सिंथेसिस (DNA Synthesis) के लिए पड़ती है। इसके अलावा विटामिन बी12 शरीर को शक्ति देने और नर्वस सिस्टम को काम करने में मदद करता है। विटामिन बी12 कम हो जाने के बाद इन प्रक्रियाओं में रूकावट आने लगती है। वहीं, पैरों में भी इस पोषक तत्व की कमी (nutritional deficiency) के लक्षण आसानी से देखे जा सकते हैं। कुछ ऐसे ही लक्षण ये हैं-

चलने-फिरने में परेशानी

विटामिन बी12 का लो लेवल आपकी चाल को भी बदल सकता है। जी हां, जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 नहीं मिल पाता तो इससे आपको सामान्य तरीके से चल-फिर पाने में दिक्कत (walk related problems) आ सकती है।

सुई सी चुभन के साथ दर्द

विटामिन बी12 नर्वस सिस्टम को कार्य करने में मदद करता है। लेकिन जब विटामिन बी12 कम हो जाए तो इससे नर्वस सिस्टम ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते। इसी तरह नर्वस सिस्टम और नसों को डैमेज भी हो सकता है। इसकी वजह से पैरों-हाथों और तलवों में सुई-सी चुभन के साथ दर्द महसूस हो सकता है। (causes of sharp pain in legs)

पैरों में झनझनाहट

जब शरीर में विटामिन-बी12 का स्तर कम (signs of vitamin b12 low level) हो जाता है तो पैरों और हाथों में झनझनाहट महसूस होने लगती है। इसमें पैरों और हाथों में तेज दर्द महसूस होता है।

जॉइंट्स का कमजोर होना

जोड़ों में दर्द (joint pain), जॉइंट्स के आसपास सूजन और जॉइंट्स का कमजोर होना (weakness in joints) भी विटामिन बी12 की कमी का एक संकेत हो सकता है। जब शरीर में ये पोषक तत्व कम होने लगता है जो आपकी जॉइंट्स की हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे मसल्स में अकड़न (muscles stiffness)) भी महसूस हो सकती है। विशेषतौर पर आर्थराइटिस के मरीजों (Arthritis patients problems due to vitamin b12 deficiency) में विटामिन बी12 की कमी हो जाने के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इनमें से कोई भई लक्षण अगर आपको दिखायी दें तो हो सकता है कि आपके शरीर को सही मात्रा में विटामिन बी12 नहीं मिल पा रहा। ऐसे में अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार विटामिन बी12 रिच फूड्स का सेवन करें।