Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में सोते समय अचानक से दिखने लगते हैं ये लक्षण? समझ जाएं फेफड़े पूरी तरह से हो गए हैं खराब

Lungs Diseases Symptoms at Night : रात को सोते समय फेफड़ों में खराबी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

रात में सोते समय अचानक से दिखने लगते हैं ये लक्षण? समझ जाएं फेफड़े पूरी तरह से हो गए हैं खराब

Written by Kishori Mishra |Updated : October 27, 2023 9:01 AM IST

Lungs Diseases Symptoms at Night : फेफड़े हमारे शरीर का अभिन्न अंग होते हैं। इसकी मदद से शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है, जो ब्लड को शुद्ध करने में मददगार है। साथ ही यह सांस को फिल्टर करने का कार्य करता है। लेकिन अगर फेफड़ों में किसी तरह की परेशानी होने लगे तो इसके कार्य प्रभावित होते हैं। मुख्य रूप से फेफड़ों से जुड़ी परेशानी होने पर सांस लेने में परेशानी, गले में बगलम आना, सोने में परेशानी जैसे लक्षण दिखते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं रात में सोते समय फेफड़ों में खराबी होने के लक्षण क्या हैं?

रात में दिखते हैं फेफड़े में खराबी होने के ये लक्षण

खांसी के साथ बलगम आना: फेफड़ों में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो रात को सोते समय काफी ज्यादा खांसी होने लगती है। मुख्य रूप से खांसी बलगम वाली होती है, जिसकी वजह से आपको काफी असहज महसूस होता है। 

सांस लेने में समस्या : रात को सोते समय अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो समझ जाएं कि यह फेफड़ों में खराबी की ओर इशारा कर रहा है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।

Also Read

More News

 सीने में अचानक दर्द होना : रात में सीने में अगर अचानक से दर्द शुरू हो जाए, तो यह लंग्स में खराबी की ओर भी इशारा कर सकता है। यह काफी गंभीर स्थिति हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।

गले में दर्द होना : गले में दर्द और कफ जैसा महसूस होना भी फेफड़ों में खराबी की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।

घरघराहट की समस्या : सोते समय अगर आपको घरघराहट काफी ज्यादा होती है, तो इस तरह के लक्षण फेफड़े डैमेज होने की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।

नींद न आना : बिस्तर पर जाने के बाद काफी ज्यादा खांसी और बलगम निकलने की वजह से मरीजों को नींद नहीं आती है। ऐसे में शरीर में कई अन्य तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फेफड़ों में खराबी या संक्रमण की स्थिति में आपके शरीर में रात को इस तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।