पेशाब में दिखें ये 4 संकेत तो समझ जाएं पूरी तरह सड़ चुकी है किडनी, तुंरत भागें डॉक्टर के पास

World Kidney Day: किडनी डैमेज होने पर पेशाब में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 13, 2025 2:38 PM IST

Signs Of Kidney Damage In Urine: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अक्सर लोग किडनी से जुड़े लक्षणों को साधारण परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं, जिससे आगे चलकर किडनी डैमेज होने तक की नौबत आ जाती है। हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। आपको बता दें कि किडनी डैमेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पेशाब में भी देखे जा सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल की डॉ अनुजा पोरवाल, निदेशक (नेफ्रोलॉजी), से बातचीत की। तो आइए, जानते हैं पेशाब में किडनी डैमेज होने के लक्षणों (Kidney Damage Symptoms In Urine In Hindi) के बारे में विस्तार से -

बार-बार पेशाब आना

किडनी डैमेज होने की स्थिति में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर, अगर आप रात में बार-बार पेशाब के लिए उठते हैं, तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसके कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

पेशाब में झाग बनना

पेशाब में ज्यादा झाग बनना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो पेशाब में प्रोटीन का लीकेज  होने लगता है, जिससे पेशाब में झाग आ सकता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को  प्रोटीनूरिया कहा जाता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब के रंग में बदलाव होना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। किडनी खराब होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा सकता है। कई बार किडनी की गंभीर समस्याओं में पेशाब में खून भी आ सकता है, जिससे पेशाब लाल रंग का हो सकता है। यह किडनी में संक्रमण, किडनी स्टोन या किडनी कैंसर होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब में बदबू आना

पेशाब में बदबू आना भी किडनी डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके कारण पेशाब में दुर्गंध आ सकती है। अगर आपको पेशाब से अजीब सी बदबू आने लगी है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। इस तरह के संकेत नजर आने पर अपने डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source