बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ते ही शरीर में दिखते हैं ये 3 बड़े बदलाव, दिन में किसी भी समय दिख सकते हैं ये लक्षण

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने के बाद शरीर लम्बे समय तक अलग-अलग तरह के संदेश देता रहता है। इनमें से कुछ संकेत काफी गम्भीर होते हैं और आपको रोज-रोज ये समस्याए हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2024 9:49 PM IST

Bad Cholesterol Symptoms: बैड कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है जो इन दिनों ना केवल तेजी से बढ़ रही है बल्कि यह समस्या अब कम उम्र वाले लोगों में भी देखी जा रही है। दुबले-पतले और फिट दिखने वाले लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक पाया जाता है और इन सबकी वजह उनकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल, कसरत ना करने की आदत और घर के खाने से अधिक बाहर बनी चीजें खाने के कारण लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (high cholesterol level) जैसी समस्याएं हो रही हैं।

खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल, मक्खन और अन्य प्रकार की चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करती हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है और इससे नसें संकरी (Narrowing the nerves) होने लगती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने लगता है और लोगों को हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने के बाद शरीर लम्बे समय तक अलग-अलग तरह के संकेत (sign given by body if your cholesterol level in very high) देता रहता है। इनमें से कुछ संकेत काफी गम्भीर होते हैं और आपको रोज-रोज ये समस्याए हो सकती हैं। हालांकि, ये परेशानियां ऐसी भी हैं जो अन्य कारणों से भी हो सकती हैं इसीलिए लोग कई बार इन्हें इग्नोर भी कर देते हैं। लेकिन, अगर आपको ये समस्याएं अगर महसूस हो रही हैं तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक कराएं।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण (Symptoms of high cholesterol level in body)

हाथों में दर्द होने

टाइपिंग करने, कम्प्यूटर या फोन इस्तेमाल करने या रोजमर्रा के काम करने से हाथों में जो दर्द महसूस होता है वह कॉमन है और थोड़ी देर आराम करने के बाद यह दर्द ठीक भी हो जाता है। लेकिन, अगर आपको हाथ में बार-बार और गम्भीर दर्द महसूस हो तो हो सकता है यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत हो। धमनियों के अंदर जब प्लैक अधिक मात्रा में जमा होने लगता है तो हाथों की नसों में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा सही तरीके से नहीं पहुंच पाती। इससे आपको हाथों में दर्द महसूस हो सकता है।

स्किन पर धब्बे

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपकी त्वचाका रंग बदलने लगता है। स्किन पर अजीबो गरीब तरह के स्पॉट्स दिखायी देने लगते हैं। जैसे- आंखों के नीचे नारंगी या पीले रंग के धब्बे और स्किन में सूजन बढ़ जाती है। ये सब बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के कारण होता है।

पैरों और हाथों में डार्क स्पॉट्स

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर पैरों के निचले हिस्से में धब्बे पड़ जाते हैं। इसी तरह हथेलियों में भी पीले या काले रंग के धब्बे दिखायी देने लगते हैं। इसी तरह इन हिस्सों में गहरे रंग की लकीरें दिखायी दे सकती हैं।

 सुबह उठते ही दर्द से फटने लगता है सिर तो पानी में मिलाकर पी लें यह 1 चीज, बुखार भी होगा कम

बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी कर देगा शहद के साथ इस 1 काले बीज का मिश्रण, हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source