Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेन स्ट्रोक वाले दिन दिखायी दे सकते हैं ये 4 लक्षण, ना समझे मामूली, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

इन संकेतों को समझकर पीड़ित व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है। यहां पढ़ें ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले कुछ लक्षणों के बारे में।

ब्रेन स्ट्रोक वाले दिन दिखायी दे सकते हैं ये 4 लक्षण, ना समझे मामूली, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 13, 2024 8:39 PM IST

Brain Stroke Symptoms:  ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है और ये तब होती है जब ब्रेन की नसें ब्लॉक हो जाती हैं। नसें ब्लॉक हो जाने की वजह से दिमाग तक ऑक्सीजन और खून की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती और ऐसे में स्ट्रोक की स्थिति बन जाती है। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) के बाद अगर व्यक्ति तो सही समय पर इलाज ना मिले तो इससे उसकी मौत भी हो सकती है। ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है समय रहते इसके लक्षणों की पहचान करना।

ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर में कुछ बदलाव होते हैं और शरीर द्वारा कुछ संकेत भी दिए जाते हैं। इन संकेतों को समझकर पीड़ित व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है। यहां पढ़ें ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले कुछ संकेतों के बारे में।

स्ट्रोक से कुछ दिन पहले दिखने वाले लक्षण

सिर में तेज दर्द

स्ट्रोक आने से पहले मरीज को सिर में बहुत तेज दर्द (causes of severe headache) महसूस हो सकता है। यह दर्द कुछ दिनों पहले या कुछ घंटे पहले भी दिखायी दे सकता है। अगर आपको बार-बार सिर में दर्द (Headache) महसूस हो तो लापरवाही करने या इसे नजरअंदाज करने की बजाय आप डॉक्टर से बात करें।

Also Read

More News

आंखों से धुंधला-सा दिखायी देना

ब्रेन की नसों में चल रही समस्याओं के कारण आपकी आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। ब्रेन स्ट्रोक से पहले पीड़ित व्यक्ति की नजर कमजोर (blurred vision) हो सकती है और उन्हें साफ-साफ दिखायी देना बंद हो सकता है।

कमजोरी या चक्कर आना

ब्रेन स्ट्रोक का एक महत्वपूर्ण लक्षण है बार-बार चक्कर आना। स्ट्रोक से पहले मरीज को बहुत अधिक कमजोरी (weakness before brain stroke) महसूस हो सकती है और वह चक्कर खाकर गिर भी सकता है।

बोल पाने में दिक्कतें

ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति आने से पहले लोगों के चलने-फिरने और शारीरिक संतुलन बना पाने से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन, इन सबके साथ ही उन्हें बोलने या बातचीत करने में भी बहुत परेशानी (speech related problems before brain strok) हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन सभी लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय आप जितनी जल्दी हो डॉक्टर से सम्पर्क करें।