
Also Read
Early signs of prostate cancer: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक कैंसर है। जो काफी तेजी से दुनिया भर में फैलता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जारी किए आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में प्रोस्टेट कैंसर के कारण लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत हुई। दुनिया भर में कुल कैंसर के मरीजों में से चौथा सबसे अधिक मिलने वाला कैंसर है। वहीं बात करें प्रोस्टेट कैंसर की तो ये लगभग 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों में पाया जाता है। लेकिन आज इस रोग से काफी कम उम्र के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। जो लोग मोटापे के शिकार होते हैं उन लोगों को अन्य लोगों तुलना में जल्दी प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा रहता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रोस्टेट कैंसर के उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको पैरों में दिखाई देते हैं।
प्रोस्टेट पुरुषों में पाई जाने वाली एक अखरोट के आकार की ग्रंथि है। जिसका काम वीर्य का निर्माण करना होता है। जब हमारे प्रोस्टेट की कोशिकाओं में अवांछित बदलाव होने लगते हैं तो ये प्रोस्टेट कैंसर का बड़ा कारण बन जाते हैं। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक काफी गंभीर कैंसर का एक प्रकार है।
जब प्रोस्टेट कैंसर फैलना शुरू होता है तो हमारे पैर की हड्डियों में लगातार दर्द रहने लगता है। इसके अलावा जब ये कैंसर शरीर के अन्य भागों में भी फैलने लगता है तो उन भागों की हड्डियों में काफी दर्द का अनुभव होता है।
जब प्रोस्टेट कैंसर एडवांस लेवल पर पहुंच जाता है तो इसके कारण हमारे पैरों में भी सूजन दिखाई देने लगती है। जिसका मतलब है कि ये कैंसर अब हमारे पैरों की ओर फैल रहा है। हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार प्रोस्टेट कैंसर के कारण हमारे पैरों में सूजन आ जाती है क्योंकि ये लिम्फ नोड्स में फैलता है और इस सूजन को लिम्फेडेमा कहा जाता है।
ये कैंसर केवल लिम्फ नोड्स तक ही सीमित नहीं है, यह हमारी हड्डियों के अलावा आंतों, लिवर और फेफड़ों तक फैल सकता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य आपको केवल सचेत करना है। लेख में बताए गए लक्षण किसी और कारण से भी हो सकते हैं लेकिन आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।