Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Asthma Day 2023 : आधुनिक समय में धूल-मिट्टी, प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं। इन परेशानियों में एलर्जी, साइनस और अस्थमा जैसी बीमारियां शामिल है। अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीजों की श्वसन नलिका में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से मरीजों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्थमा मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि वह गंभीर खतरों से बच सकें। अस्थमा अटैक आने से पहले शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। अगर आप इन लक्षणों पर ध्यान देते हैं, तो इससे आप काफी हद तक गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते नोएड स्थित हीलिंग केयर क्लीनिक के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकुर गुप्ता से इस विषय के बारे में विस्तार से-
अस्थमा अटैक आने से पहले आपको काफी ज्याद बेचैनी और घबराहट महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से शरीर में गैस बनने लगती है। ऐसे में अपच होने लगता है। कई पेट में जलन की परेशानी भी हो सकती है। हालांकि, यह परेशानी कई बार अन्य स्थितियों की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
अस्थमा अटैक के मरीजों को खांसी आना सामान्य है। लेकिन अगर आपको बार-बार खांसी की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आप अस्थमा अटैक की गंभीरता को कम कर सकें।
अस्थमा अटैक आने से पहले आपको छाती में दर्द भी हो सकता है। कई बार लोग इसे गैस की परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको इस स्थिति में ऐसा करने से बचने की जरूरत है। ताकि अस्थमा अटैक की गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
अस्थमा अटैक आने से पहले आपका शरीर काफी ज्यादा कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से आप छोटे-छोटे काम करने से भी काफी ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
अस्थमा के मरीजों को सीने में जकड़न महसूस होती है। हालांकि, कभी-कभी कफ बनने की स्थिति में भी आपको इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन अगर आप काफी ज्यादा असहज महसूस कर रहे हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अस्थमा अटैक से पहले दिखने वाले ये लक्षण काफी गंभीर रूप धारण कर सकते हैं। ऐसे में आपको समय रहते सतर्क रहने की जरूरत होती है, ताकि आप विपरीत परिस्थितियों से बच सकें।