Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मौसम बदलने के साथ ही मौसमी संक्रमणों का हमला शुरू हो जाता है। इस मौसम की सबसे आम बीमारी है सर्दी-जुकाम। सिर दर्द, बदन दर्द, बहती नाक और बंद गले के कारण हाल बुरा हो जाता है। खराब स्वास्थ्य का असर पूरे काम काज पर भी पड़ता है। आइए बताते हैं उन फलों के बारे में जो मौसमी संक्रमणों से लड़कर आपको सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें - सेहत पर भारी न पड़ जाए ब्लैक फ्राइडे
ये होती है वजह
सर्दी-जुकाम ज्यादातर वायरल इऩफेक्शन की वजह से होता है, जो कि हवा के जरिये फैलता है। दरअसल जब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस को नष्ट करने के लिए संघर्षरत होती है, तभी उसके परिणामस्वरूप सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और बु़खार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बदलते मौसम में ऐसी समस्या ज्यादा होती है। यह भी पढ़ें – अत्यधिक सोडा वाली ड्रिंक हड्डियों के लिए हो सकती हैं खतरनाक
जरूर बरतें सावधानी
जुकाम होने पर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। हलका और सुपाच्य भोजन करें। साथ ही वह ता़जा और गरम हो। अपने भोजन में तरल पदार्थो की मात्रा बढ़ाएं, इससे आपको शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। अगर आपको आपके घर में किसी को सर्दी-जुकाम हो तो आप अपने घर में जो भी खाना बनाएं, उसमें बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता और अदरक जैसे गरम मसालों का इस्तेमाल पर्याप्त मात्रा में करें। इन मसालों में सर्दी-जुकाम ठीक करने की क्षमता होती है।
यह भी पढ़ेें - सर्दियों के लिए क्या है बेहतर ग्रीन टी या मसाला चाय ?
विटामिन सी को करें आहार में शामिल
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि सर्दी-जुकाम में फल खाना नुकसानदेह होता है। यह धारणा बिल्कुल गलत है। सर्दी-जुकाम में आप सभी तरह के फल खा सकते हैं। संतरा, नीबू और मौसमी जैसी खट्टे फल इस समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं क्योंकि इन फलों में मौजूद विटमिन सी सर्दी-जुकाम को दूर करने में सहायक होता है। दूध, दही, चावल व ब्रेड जैसी ची़जें कफ की मात्रा बढ़ा देती हैं, यह धारणा बिल्कुल गलत है। इनका सर्दी-जुकाम से कोई संबंध नहीं होता। आप इन्हें आराम से खा सकते हैं बशर्ते कि इन्हें फ्रिज में न रखा गया हो।