hamburger icon
A
Read in English

ये स्मार्ट टिप्स बचाएंगे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से

कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं, जिनका तुरंत पता भी नहीं चलता है। जबकि कुछ जानलेवा भी साबित होती हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी मच्‍छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचना है तो आपको इन स्‍मार्ट टिप्‍स को फॉलो करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2019 2:08 PM IST

मॉनसून यानी बारिश के मौसम में सबसे ज्‍यादा डर मच्‍छरों से फैलने वाली बीमारियों (tips to avoid Dengue Chikungunya Malaria) का होता है। इनमें कुछ बीमारियां तो ऐसी हैं, जिनका तुरंत पता भी नहीं चलता है। जबकि कुछ जानलेवा भी साबित होती हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी मच्‍छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचना है तो आपको इन स्‍मार्ट टिप्‍स (tips to avoid Dengue Chikungunya Malaria) को फॉलो करना चाहिए।

क्‍यों खतरनाक है यह मौसम

मॉनसून यानी बरसात को मौसम सबसे ज्‍यादा खतरनाक माना जाता है। इस मौसम में मच्‍छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। इनमें डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया सर्वाधिक गंभीर बीमारियां मानी जाती हैं। इनसे बचने की सबसे पहली आवश्‍यकता है कि मच्‍छरों से बचा जाए। आए जानते हैं मच्‍छरों से बचने के स्‍मार्ट टिप्‍स।

फॉलो करें ये स्‍मार्ट टिप्‍स (tips to avoid Dengue Chikungunya Malaria)

पानी न इकट्ठा होने दें 

अपने घर और घर के आसपास यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पानी न इकट्ठा होने पाए। डेंगू के मच्‍छर साफ पानी में पनपते हैं, जबकि अन्‍य मच्‍छर गंदे पानी में। इसलिए यह जरूरी है कि साफ या गंदा किसी भी तरह का पानी कहीं पर भी इकट्ठा न हो।

गमलों का पानी निकालते रहें 

पौधों के गमले मच्‍छरों के लिए एक सुविधाजनक स्‍थान होते हैं। इसलिए इन दिनों गमलों में उतना ही पानी डालें जितनी पौधों को जरूरत है। बारिश में अगर गमले भर जाएं तो उन्‍हें तुरंत खाली करें। यही बात क्‍यारियों में भी ध्‍यान रखनी है।

ढके हुए कपड़े पहनें 

पूरी तरह ढके हुए कपड़े पहनें। मच्‍छरों के हमले का ज्‍यादा डर घर से बाहर होता है। इसलिए कोशिश करें कि पूरी तरह ढके हुए कपड़े ही पहनें। इसके लिए आप महीन सूती या जालीदार कपड़ों का भी चुनाव कर सकते हैं। जिनमें से हवा भी पास होती रहे और ढके हुए भी रहें।

एंटी मॉस्किटो कॉइल 

सोने से पहले मच्‍छरदानी, मॉस्किटो कॉइल, एंटी मॉस्किटो स्‍प्रे आदि का इस्‍तेमाल करें। इससे मच्‍छरों से बचाव में काफी मदद मिलेगी। पर यह ध्‍यान रहे कि इनमें कोई भी अत्‍यधिक धुआं फैलाने वाला न हो, वरना श्‍वास संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं।

लें हेल्‍दी डाइट 

इस मौसम में डाइट का बहुत ज्‍यादा ध्‍यान रखें। बाहर का खाना खाने की बजाए घर का पका ताजा और हेल्‍दी खाना चुनें। इससे आपकी इम्‍यूनिटी बूस्‍ट रहेगी और आप जल्‍दी बीमार नहीं पड़ेंगे।

यात्रा में जाने से पहले 

संभव हो तो मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पहले मलेरिया निरोधी टीका लगवा लें जिससे संक्रमित मच्छर के काटने से आप पर गंभीर असर न पड़े।

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच जानें, मच्‍छर कैसे करते हैं आप पर हमला

फि‍लीपींस में 622 की मौत के बाद डेंगू महामारी घोषित, रहें सावधान!

घर में ही मौजूद है डेंगू से बचने के उपाय