... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 16, 2018 7:50 PM IST
The researchers have identified “dark regions” in the proteins of chikungunya virus.. © Shutterstock
डेंगू और चिकनगुनिया के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसकी वजह देश में कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके लिए कई तरह के उपाय हमेंशा से किए जाते रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे पौधे हैं जो डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छरों से हमें निजात दिला सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा अनेक गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों की खुशबू काफी तेज होती है, जो मच्छरों को दूर भगाने में मददगार है। इसलिए अगर इसको बालकनी या कमरे के किनारे पर लगाए जहां धूप भी मिले तो मच्छर घर में दाखिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें-केरल में फैल रहा है रैट फीवर, जानें क्या है यह बीमारी
पुदीने की तरह लेमन बाल्म
लेमन बाल्म पुदीने की तरह दिखने वाला एक पौधा है, जिसकी खुशबू नींबू के जैसी होती है। यह पौधा जहां भी लगा होता है, इसकी सुगंध मच्छरों को दूर रखती है। इसके अलावा इसकी पत्तियों को आप रगड़कर अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं।
गेंदे से खूबसूरती और बचाव
गेंदे के फूल की तीखी सुगंध भी मच्छरों के लिए परेशानी का सबब है। यही कारण है कि मच्छर इस पौधे से दूर ही रहते हैं। अगर आप इस पौधे को घर पर लगाएंगी तो आपकी घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ ही मच्छर भी दूर रहेंगे।
यह भी पढ़ें-15 करोड़ भारतीय को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत
हरी चाय मच्छरों की दुश्मन
हरी चाय का पौधा मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस पौधे की खुशबू से मच्छर दूर भागने लगते हैं। इसका रस भी बाजार में उपलब्ध है। इसकी पत्तियों को पीस कर शरीर में लगाने से मच्छर नहीं काटते।
नीम की पत्तियों को जलाएं
आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से युक्त नीम के पौधे में मौजूद तत्व मच्छरों और कई कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में सहायक होते हैं। इनकी पत्तियों को चबाने से मच्छर नहीं काटते। इसके अलावा पत्तियों को जलाकर अपने घर में धुंआ कर सकते हैं।
रोजमेरी के फूलों का फायदा
इस पौधे से मच्छरों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4-5 फीट तक लंबे होते हैं। इसके फूलों की सुगंध से मच्छर घर से दूर ही रहते हैं। रोजमेरी के फूलों को पानी में भिगोकर आप इसके पानी का कमरे में छिड़काव भी कर सकती हैं।