दूसरे हार्ट अटैक को रोक सकती हैं ये 5 आदतें, आज से ही अपनाएं इन्हें

जिन लोगों को एक बार दिल का दौरा पड़ जाता है उन्हें अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट बताती हैं कि एक बार हार्ट अटैक आने के बार व्यक्ति को दूसरा अटैक भी आ सकता है। लेकिन यदि सावधानी बरती जाए और लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव किया जाए तो दूसरे हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दूसरे अटैक की संभावना को रोक सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 31, 2020 9:31 PM IST

जिन लोगों को एक बार दिल का दौरा पड़ जाता है उन्हें अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट बताती हैं कि एक बार हार्ट अटैक आने के बार व्यक्ति को दूसरा अटैक भी आ सकता है। लेकिन यदि सावधानी बरती जाए और लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव किया जाए तो दूसरे हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप दूसरे अटैक की संभावना को रोक सकते हैं।

समय-समय पर जांच करवाना

जब किसी व्यक्ति को एक बार दिल का दौर पड़ जाता है तो उसे समय समय पर डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए। आपको नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए ताकि डॉक्टर अनियमितताओं की निगरानी कर सकें। यदि आपके शरीर में कुछ गलत हलचल हो रही हो तो उनसे निपटने में आपकी मदद करें। समय समय पर जांच करवाने से दूसरे हार्ट अटैक को आने से रोका जा सकता है।

Risk of Heart Failure and Type 2 Diabetes

तनाव से दूर रहे

जो लोग तनाव में रहते हैं उन्हें दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। खासकर जिन लोगों को एक बार दिल का दौरा पड़ चुका है उन्हें दूसरी बार अटैक आने की संभावना काफी रहती है। इसलिए कोशिश करें कि तनाव कम से कम लें। यदि तनाव आपको परेशान करता है तो गहरी सांस लें, ध्यान करें, योग करें और सामाजिक कामों में हिस्सा लें। इससे आपको स्ट्रेस कम होगा और आपको खुशी मिलेगी।

वजन सामान्य रखें

मोटापा हृदय रोगों और दिल के दौरे के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। इसलिए, जिस लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हें इसे कंट्रोल करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को एक बार हार्ट अटैक आ चुका है और उसका वजन ज्यादा है तो उन्हें इसे जल्द कंट्रोल कर लेना चाहिए।

Heavy smoking

धूम्रपान से रहें दूर

धूम्रपान आपके हार्ट रिदम और धमनियों को तो नुकसान पहुंचाता ही है साथ ही यह आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है। जबकि धूम्रपान छोड़ने से आपके दिल का दौरा पड़ने का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यहां तक ​​कि धूम्रपान के के धुएं के संपर्क में आने वाले लोगों को अपने दिल के दौरे की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए इससे दूर रहना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source