
Also Read
Heart Attack signs
Symptoms of Before Heart Attack : पिछले कुछ सालों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि कई बड़े सेलेब्स, जो दिखने में एकदम फिट एंड फाइ लगते थे उन्होंने बी हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गवां दी थी। ऐसे में आम लोगों में भी हार्ट अटैक को लेकर काफी डर है, क्योंकि कई मामलों में लोगों को जान बचाने के हॉस्पिटल जाने तक का वक्त नहीं मिल पाता है। हार्ट अटैक के कारणों की बात करें, तो यह कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने, धमनियों में ब्लॉकेज होने और हार्ट मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से होता है।
वैसे तो आपने अक्सर देखा होगा कि किसी को भी सोते, जागते उठते-बैठते कभी भी हार्ट अटैक आ सकता है। कई मामलों में अटैक इतनी तेज होता है कि हॉस्पिटल तक जाने का मौका नहीं मिलता और मौत हो जाती है। हालांकि, हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नोटिस कर लिया जाए, तो समय रहते सही इलाज करवाया जा सकता है और जान बचाई जा सकती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक होने के कुछ घंटों पहले या फिर एक दिन पहले शरीर के कुछ अंगों में दर्दहोना शुरू कर हो जाता है। हालांकि, दर्द होना बड़ा सामान्य सा होता है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते और इसे खतरनाक ना मानकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर सीने में भारीपन, बाएं हाथ में दर्द जो कंधे और छाती तक जाता है, यह हार्ट अटैक का संकेत होता है। यह दर्द दांतों और जबड़े तक पहुंच सकता है।
हार्ट अटैक का एक मुख्य संकेत सांस लेने में तकलीफ होती है। दरअसल, जब दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और दिल अच्छे से ब्लड पंप नहीं कर पाता है। ैसे में सांस फूलने लगती है, जो हार्ट अटैक का एक अहम संकेत होता है।
अगर आपको बिना की एक्सरसाइज या काम के अचानक ठंडा पसीना आ रहा है, तो इसे भी अनदेखा न करें। यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा चक्कर आना, जी मचलाना भी इसी के संकेत हो सकते हैं।
अचानक से थकान और कमजोरी महसूस होना भी हार्ट अटैक आने से पहले का संकेत हो सकता है। खासकर महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में असामान्य थकानको भी अनदेखा न करें।
हार्ट अटैक से बचने का सीधा और सरल उपाय यह है कि अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं। ज्यादा तला-भुना और ऑयली खाना न खाएं, क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ सकता है, जो आपके दिल के लिए अच्छा नहीं होता है। इसके अलावा, स्मोकिंग एंड ड्रिंकिंग को भी अवॉयड करना चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।