नाखूनों पर दिखने वाले इन 5 संकेतों से समझ जाएं ब्लड में बढ़ चुका है शुगर, समय पर हो जाएं सतर्क

Type 2 diabetes symptoms on your nails :  ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने पर इसके लक्षण नाखूनों पर नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 13, 2023 1:14 PM IST

Type 2 diabetes symptoms on your nails : हमारे शरीर का हर एक हिस्सा हमारे हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। अगर हम अपने अंगों पर अच्छे से ध्यान देंगे, तो आप पहले ही अपनी बीमारियों के बारे में समझ सकेंगे। आंखों से लेकर पैरों तक दिखने वाले संकेत आपकी बीमारियों के बारे में बता सकते हैं। नाखूनों के रंग की बात करें, तो नाखूनों से न सिर्फ पीलिया के बारे में पता चल सकता है। बल्कि यह डायबिटीज के बारे में भी बयां कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में डायबिटीज में नाखूनों पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं नाखूनों पर दिखने वाले डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?

नाखूनों पर पीले रंग के लाइन्स

डायबिटीज या फिर ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने पर नाखूनों पर पीले रंग की धारियां नजर आती हैं। अगर आपके नाखूनों पर इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें और अपना ब्लड शुगर टेस्ट कराएं। ताकि आप समय पर इलाज करा सकें।

नाखूनों का आकार

अगर आपके नाखून काफी मोटे हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में समझ जाएं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है। नाखूनों पर दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें, ताकि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को समय पर कंट्रोल कर सकें।

नाखून न बढ़ना

डायबिटीज से पीड़ित कुछ मरीजों के नाखूनों का आकार बढ़ता नहीं है। अगर लंबे समय से नाखूनों का आकार स्थिर है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। इससे आपका समय पर इलाज शुरू हो सकता है।

नाखून के तल के हिस्से पर दें ध्यान

नाखून के तल पर हल्का सा ब्लश कभी -कभी डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आए, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

नाखूनों पर हरे रंग का डिसकोलॉरेशन

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपके नाखून के ऊपरी हिस्सा सफेद/पीले/हरे रंग की डिसकोलॉरेशन और मोटा है, तो इस तरह के लक्षण डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं। इस स्तिथि में नाखून धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

नाखूनों पर दिखने वाले लक्षणों पर अगर आप समय पर ध्यान देते हैं, तो समय पर डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है। साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.