Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Calcium deficiency symptoms: कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है। हमारी हड्डियों का तकरीबन 90 प्रतिशत हिस्सा कैल्शियम ही होता है। इसीलिए, कैल्शियम की कमी होने पर सबसे पहले हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे, हड्डियों में दर्द और बदनदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम की कमी के कारण शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द और समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, कई बार कैल्शियम डेफिशिएंसी के ये लक्षण (signs of low level of Calcium) लोगों के ध्यान में नहीं आते और इसी वजह से जब तक लोगों को अपनी हेल्थ प्रॉब्लम का अंदाजा होता है तब तक, बहुत देर हो जाती है। आइए जानें कैल्शियम की कमी के कुछ गम्भीर लक्षणों के बारे में जिनके दिखते ही आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैल्शियम केवल हड्डियों ही नहीं आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। कैल्शियम का लो लेवल आपके हार्ट, दांतों के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी हानिकारक है। इसके साथ ही कैल्शियम कम हो जाने से ब्रेन फंक्शनिंग में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
ब्लीडिंग गम्स या मसूड़ों से खून निकलनेकी समस्या शरीर में कैल्शियम का लेवल कम होने का एक बड़ा संकेत है। अगर आपको कई दिनों तक यह समस्या दिखायी दे तो तुरंत अपना कैल्शियम लेवल चेक करवाएं।
कैल्शियम कम हो जाने से आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और उनमें दर्द रहने लगता है। यह दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में महसूस हो सकता है। पूरे शरीर में होने वाले इस दर्द की वजह से लोगों को चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसी तरह थकान के कारण रात में ठीक तरीके से सो ना पाने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी विभिन्न कारणों से हो जाती है। बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट की कमी के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता। इसके अलावा इन वजहों से भी कैल्शियम का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाता है-
डीप-फ्राइड और स्पाइसी खाना
मैदे से बनी चीजें (प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड) खाने की आदत
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में होने वाले हार्मोन्स के स्तर में बदलाव
गठिया और थायराइड की बीमारी
डायबिटीज जैसे मेटाबॉलिक सिंड्रोम
शरीर में पोषक तत्वों की कमीदूर करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। डाइट की मदद से कैल्शियम पाने के लिए आप इन चीजों का सेवन करें-
हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स
दालें और बींस
मछली
इसके साथ-साथ अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम रखें। क्योंकि, सोडियम की अधिक मात्रा कैल्शियम की कमी का कारण बन सकती है।
रोजाना धूप में टहलने से भी कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सूरज की किरणें शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी रोकने का अच्छा माध्यम हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।