... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 10, 2019 5:40 PM IST
कान में दर्द (Ear pain) अकसर अचानक होता है। कई बार तो दांत या गले में दर्द के कारण भी कान में दर्द (Ear pain) होने लगता है। जबकि कई बार मौसमी संक्रमण की चपेट में आने पर भी कान में दर्द होने लगता है। ©Shutterstock
कान में दर्द (Ear pain) अकसर अचानक होता है। कई बार तो दांत या गले में दर्द के कारण भी कान में दर्द (Ear pain) होने लगता है। जबकि कई बार मौसमी संक्रमण की चपेट में आने पर भी कान में दर्द होने लगता है। हल्के-फुल्के कान दर्द (Ear pain)को तो लोग अनदेखा कर देते हैं पर तेज कान दर्द परेशान कर देता है। ऐसे में अचानक डॉक्टर के पास जा पाना संभव नहीं होता। इसके लिए आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं क्यों होता है कान में दर्द और क्या हो सकता है इसका घरेलू उपचार।
अगर बच्चा बहुत छोटा है तो उसके कान में कुछ भी न डालें। इसके लिए आप किसी भी गुनगुने तेल की हल्की मालिश कान के आसपास के हिस्से पर कर सकते हैं। इसमें आप चाहें तो सरसों या जैतून का तेल मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और दो बड़े चम्मच जैतून के तेल को मिक्स करें। इयर ड्रॉपर की सहायत से इसकी दो बूंदें कान में डालें। इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकते हैं। अदरक कान दर्द की दवा के रूप में काम कर सकती है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है। इसमें दर्द निवारक गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे कान दर्द से निजात पाने में मदद मिल सकती है।
जैतून का तेल कई तरह की औषधियों में काम आता है। कान के दर्द में आप इसे लहसुन के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पांच लहसुन की कलियां, आधा कप जैतून के तेल, 20 बूंदें नीलगिरी का तेल लें। लहसुन की कलियों को पीसकर या कुचलकर जैतून और नीलगिरी तेल के साथ गर्म करें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद दो-तीन बूंदें कान में डालें। इस उपाय को भी आप दिन में दो बार दोहरा सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल नेचरोपैथिक इलाज में भी किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कान के संक्रमण से छुटकारा दिलाने का कार्य कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इसे रात में सोते समय करें।