दवाओं से बेहतर हैं बुजुर्गों के बताए ये नुस्‍खे

इनकी खासियत यह है कि न तो इनका कोई साइड इफैक्‍ट होता है और न ही इन्‍हें लेने कहीं बाहर जाना पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 10, 2018 5:10 PM IST

मौसम बदलने के साथ ही कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियां दस्‍तक देने लगती हैं। इनमें कुछ बीमारियां तो ऐसी होती हैं, जो देखने सुनने में भले ही छोटी लगें, पर सेहत का बुरा हाल कर देती हैं। इनके लिए बार-बार डॉक्‍टर के पास जाना पड़ता है। अगर आप भी हैं ऐसी ही किसी मौसमी बीमारी से परेशान, तो दवाओं से बेहतर हैं बुजुर्गों के बताए ये बरसों पुराने नुस्‍खे।

यह भी पढ़ें - अभी से परेशान कर रहीं हैं रूखी त्वचा, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं। इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं।

आप दिन में दो बार आंखों में गुलाब जल की 2 या 3 बूंदे डालें।  कॉटन बॉल पर गुलाब जल लगाकर 15 मिनट के लिए आंखों पर रखने से फायदा मिलेगा। यह आंखों में सूजन और जलन को कम करता हैं, जिससे आंखे लाल नहीं रहती हैं।

यह भी पढ़ें -  सेहत के लिए जरूर बढ़ाएं ये पांच कदम , हरदम रहेंगे फि‍ट

सूखी खांसी में शहद बेहद प्रभावी घरेलू इलाज है. आप शहद, अदरक का रस और अनार का रस बराबर मात्रा में मिलाएं. फिर इसे दिन में 2 या 3 बार सेवन करें तो समस्या जरूर दूर होगी।

नमक और गर्म पानी के साथ गार्गल करना गले को शांत करने का अचूक उपाय है। यह बैक्टीरिया को मारता है व सूजन कम करता है। लिंफ नोड्स में सूजन कम करने के लिए गरम पानी से सिंकाई कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source