... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 1, 2019 4:50 PM IST
Image credits by: रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी आपके डाइजेशन सिस्टम को फिट रखती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है। ©Shutterstock.
क्या आप खाना खाने के बाद असहज महसूस करते हैं? इसका कारण बदहजमी हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं आम हो सकती हैं, पर इन्हें हल्के में लेना ठीक नहीं। हम आमतौर पर पाचन विकारों के बारे में बात करने से बचते हैं और इससे जुड़ी समस्याओं के लिए शायद ही कोई मदद लेते हैं। लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - योग के ये तीन आसन करेंगे सर्दी की तीन समस्याएं दूर
ये हैं डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं
सबसे आम समस्याएं जो पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं, वे हैं दस्त, कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), सूजन आंत्र रोग (IBD), पेट में ऐंठन, गैस। खराब डाइजेशन सिस्टम के मुख्य कारण खाने की गलत आदतें, कोई शारीरिक गतिविधि न होना, खाने से एलर्जी, दवा या इंफेक्शन हो सकता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार आपके पाचन को स्वाभाविक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी
इन उपायों से डाइजेशन में कर सकते हैं सुधार
खाने को सही तरीके से चबाएं:
अच्छे पाचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपके भोजन को चबाना होता है। जब आप अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र के काम को आसान बनाता है। इसलिए आपका शरीर अन्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाता है। खाने के लिए र्प्याप्त समय निकालें। अपने भोजन को ठीक से और धीरे-धीरे चबाएं। भोजन खत्म करने की जल्दी में न रहें क्योंकि इससे बदहजमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - पार्टी की मस्ती में थक गए हैं पैर, तो इस तरह दें उन्हें आराम
फाइबर युक्त डाइट:
फाइबर पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों ही प्रकार के फाइबर, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर को उपयोग में लाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये दोनों आपके पाचन तंत्र को विभिन्न तरीकों से मदद करते हैं। फाइबर के हेल्दी स्रोतों में फल, सब्जियां, गेहूं का चोकर, साबुत अनाज, जई का चोकर, बीज और फलियां शामिल हैं। प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने से बचें।
यह भी पढ़ें – मूड अच्छा कर देगी डार्क चॉकलेट, खाइए और खिलाइए
हाइड्रेटेड रहें:
भरपूर पानी पीना आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए बेहद अच्छा है। पूरे दिन अपने आप को हाइड्रेटेड रखें। फ्रेश फ्रूट जूस, नींबू पानी और नारियल के पानी को अपनी डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें –2019 के 19 कदम, जो रखेंगे आपको हेल्दी और खुश
रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं:
आपकी बॉडी के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है। आप सैर, जोगिंग, स्वीमिंग, योग या साइकिलिंग कर सकते हैं। रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी आपके डाइजेशन सिस्टम को फिट रखती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है।
स्ट्रेस से बचें:
आमतौर पर, तनाव आपकी हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकता है। तनाव पेट के अल्सर, दस्त, कब्ज और आईबीएस जैसे कई पाचन विकारों से जुड़ा हुआ है. हालांकि स्ट्रेस होना नॉर्मल है, लेकिन कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और योग आपको तनाव से बचा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.