
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 5, 2024 7:02 PM IST
Vitamin D deficiency Top Reasons: विटामिन डी की डेफिशियेंसी ( Vitamin D deficiency) पोषण संबंधी एक ऐसी समस्या है जिससे आज हमारे देश में 80 से 90 प्रतिशत लोग जूझ रहे हैं। बीते साल टाटा ग्रुप के एक सर्वे में यह पता चला कि भारत में हर तीसरे व्यक्ति को विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी जो हमारी हड्डियों से लेकर ब्रेन और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है उसकी कमी शरीर को पूरी तरह से तोड़ सकती है। आइए जानें क्यों भारत के लोगों में विटामिन डी कमी इतनी अधिक देखी जा रही है। (Causes of Vitamin D Deficiency in India in Hindi)
जैसा कि विटामिन डी का सबसे अच्छा और सस्त स्रोत है धूप। लेकिन, खिली धूप वाले हमारे देश में अधिकांश लोगों को विटामिन डी की कमी से क्यों जूझ रहे हैं? तो इसका कारण है सुबह धूप में ना टहलने की आदत। लोग सुबह देर से सोकर उठते हैं या घर-ऑफिस के अंदर ही रहते हैं। ऐसे में सुबह 8-12 बजे की सौम्य धूप उन्हें नहीं मिल पाती है और शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है।
एक्सपर्ट के अनुसार बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं और मोबाइल-लैपटॉप पर अधिक समय बिताते हैं। इससे उन्हें धूप में निकलने, खुली हवा में टहलने जैसे कामों के लिए समय नहीं मिल पाता। बच्चों में पढ़ाई और गेम खेलने के लिए गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ते देखा गया है। ऐसे में उनके लिए भी धूप मिल पाने की संभावना कम हो गयी है।
इसके अलावा मोटापा कम ना करने और अनहेल्दी डाइट या संतुलित डाइट ना खाने से भी विटामिन डी की कमी का रिस्क बढ़ जाता है।
बहुत अधिक थकान महसूस होना
हड्डियों में दर्द रहना
बार-बार बीमार पड़ना या कमजोर इम्यून पॉवर
घाव भरने में समय लगना
मूड खराब रहना, चिड़चिड़ापन महसूस करना
सुबह कम से कम 30 मिनट धूप में टहलें
रोजाना दूध पीएं या पनीर, दही और चीज जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें
संतरे का जूस (Orange Juice) का सेवन करें
मशरूम (Mushrooms) और अंडों (Eggs) को अपनी डाइट में शामिल करें
डॉक्टर की सलाह के आधार पर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लें।