Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लाइफस्टाइल की इन आदतों की वजह से बच्चों में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के उपाय

International Childhood Cancer Day 2023 : बच्चों में कैंसर का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आपको अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए डॉक्टर पूजा बब्बर से जानते हैं बच्चों की किन आदतों की वजह से बढ़ता है कैंसर खतरा-

लाइफस्टाइल की इन आदतों की वजह से बच्चों में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के उपाय

Written by Kishori Mishra |Updated : February 15, 2023 11:56 AM IST

International Childhood Cancer Day 2023  : आधुनिक समय में छोटे-छोटे बच्चे कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण उनकी खराब लाइफस्टाइल है। हालांकि, वयस्कों की तुलना में बच्चों में कैंसर की संभावना कम होती है। इसलिए कई माता-पिता जब बच्चों में कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको अपने बच्चों की एक्टिविटी पर बेहतर तरीके से ध्यान देने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि चाइल्डहुड कैंसर (childhood cancer) बच्चों में होने वाली मौत का नौंवा सबसे बड़े कारणों में से एक है। माता-पिता को बच्चों के कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 15 फरवरी को इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे (International Childhood Cancer Day 2023 ) मनााय जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य माता-पिता को चाइल्डहुड कैंसर के प्रति जागरुक करना है। 

कई डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों में कैंसर के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में उनकी कुछ खराब आदतें शामिल हैं। आज हम आपको इस लेख में बच्चों की किन आदतों की वजह से कैंसर का खतरा बढ़ता है के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिरला अस्पताल की कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर पूजा बब्बर के बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर से इस विषय के बारे में विस्तार से -

बच्चों की इन आदतों से हो सकता है कैंसर

बच्चों को बैठने की आदत

डॉक्टर पूजा बब्बर का कहना है कि आधुनिक समय में अधिकतर बच्चों को बैठने की आदत हो गई है। उनमें फिजिकल एक्टिविटी जीरो के बराबर हो चुकी है। ऐसे में बच्चों में कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बच्चे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से दूर रहे तो इसके लिए आप बच्चों में बैठने की आदत न डालें। उन्हें बाहर की दुनिया से रूबरू कराएं। इससे चाइल्डहुड कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

Also Read

More News

टीवी और मोबाइल में घुसे रहना

मोबाइल और टीवी में लंबे समय तक घुसे रहने की वजह से बच्चों की शारीरिक और मानसिक एक्टिविटी लगभग जीरो हो चुकी है। बच्चों की इस तरह की आदते कैंसर का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें। किसी भी उम्र के बच्चों को 2 घंटे से अधिक मोबाइल या फिर टीवी न देखने दें। इसके बजाय आप उन्हें पार्क ले जाएं और वहां के गेम्स में उनके अंदर रुचि जगाएं। इससे उनकी शारीरिक एक्टिविटी बढ़ेगी।

जंकफूड्स का सेवन

डॉक्टर पूजा का कहना है कि जंकफूड्स बच्चों की सेहत का दुश्मन है। बच्चे घर के खाने की बजाय बाहर के जंकफूड्स जैसे- पिज्जा, बर्गर, चाउमिन, फ्रेंच फ्राइस जैसी चीजों को खाने पर अधिक ध्यान देने लगे हैं। इन चीजों से बच्चों में चाइल्डहुड कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ रहे तो उनमें घर के खाने की आदत डलवाएं।

फ्रूट्स और वेजीटेबल्स का सेवन न करना

कई बच्चे फ्रूट्स और वेजीटेबल्स खाने से परहेज करते हैं। लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। डॉक्टर पूजा का कहना है कि फ्रूट्स और वेजीटेबल्स में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर के खतरों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों में फ्रूट्स और वेजीटेबल को खाने की आदत डालें। इसके लिए आप फ्रूट्स और वेजीटेबल्स को उन्हें थोड़ा अलग तरीके से सर्व करें, जिससे वे अट्रैक्ट होकर खा सकें।

बच्चों में कैंसर से कैसे करें बचाव?  - How to prevent childhood cancer

डॉक्टर का कहना है कि चाइल्डहुड कैंसर से बचाव के लिए आप कुछ असरदार तरीकों को अपना सकते हैं। इससे न सिर्फ कैंसर से बचाव किया जा सकता है, बल्कि इससे बच्चों का बेहतर विकास भी होगा, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • 0 से 6 माह तक के बच्चों को सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग कराएं। इससे बच्चा अंदरुनी रूप से मजबूत होता है।
  • छोटे बच्चों को अधिक समय तक धूप में न रखें। इससे यूवी किरणों की वजह से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी बच्चों को दूर रखने की कोशिश करें। 
  • बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी की वजह से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में बच्चों को इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन कराएं। इसके लिए आप उन्हें हल्दी वाला दूध, अदरक, शहद जैसी चीजें दे सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप बच्चों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाएं। यह वैक्सीन बच्चों को 11 से 12 साल के बच्चों को दी जा सकती है। इस वैक्सीन की मदद से वजाइना, एनल, सर्विक कैंसर से प्रिवेंट किया जा सकता है। साथ ही बच्चों को हेपेटाइटिस बी टीका लगाना न भूलें। इससे लिवर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। 
  • डॉक्टर पूजा बब्बर का कहना है कि चाइल्डहुड कैंसर के बाद बच्चों में सेकेंडरी कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई अन्य बीमारियां जैसे-  हार्ट डिजीट, मानसिक समस्याएं, लिवर से जड़ी समस्याएं, मोटापा इत्यादि का खतरा रहता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह समय-समय पर लेने की जरूरत होती है। ताकि उन्हें सेकेंड्री कैंसर और अन्य समस्याओं से बचाया जा सके।

बच्चों में कैंसर के खतरों को दूर करने के लिए आप इन आसान से उपायों को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चों के शरीर में किसी तरह का बदलाव दिखे तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लें।