
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 22, 2024 7:33 PM IST
Causes of rising risk of heart attack in men: हार्ट अटैक जैसी स्थिति गम्भीर तो है ही साथ ही यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। हार्ट अटैक के कारण दुनिया भर में हर साल बहुत से लोगों की समय से पहले मृत्यु हो जाती है। हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाने में हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी कई आदतें (dietary habits causing heart attack) भी जिम्मेदार होती हैं। जैसे अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स की वजह से भी हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है और इसकी वजह से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। इस लेख में हम कुछ ऐसी ही कॉमन मिस्टेक्स और लाइफस्टाइल हैबिट्स के बारे में बात करेंगे जो हार्ट अटैक का खतरा पुरुषों (risk of heart attack in men) में बहुत अधिक बढ़ा सकते हैं।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़नेके बाद हार्ट की हेल्थ भी प्रभावित होती है। हार्ट हेल्थ में जब गिरावट आने लगे तो हार्ट ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता और इसी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। नमक, चीनी, फ्राइड फूड (fried food) और हाई-फैट फूड्स (पैकेटबंद चीज,सॉस और स्नैक्स) का सेवन करने से इस तरह की समस्याओं को रिस्क अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए, लोगों को अपनी डाइट में से नमक (salt), शक्कर (sugar) और तेल-घी की मात्रा को कम करने के लिए कहा जाता है।
वहीं, खाने-पीने के अलावा इन आदतों से भी हार्ट अटैक का रिस्क (habits that can cause you a heart attack) बढ़ता है-
हाई बीपी की समस्याहार्ट अटैक से सीधे जोड़कर देखी जाती है। हाई बीपी की स्थिति में शरीर की नसों और धमनियों को नुकसान होता है। हाई बीपी के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (causes of slow blood circulation) भी प्रभावित होता है। इससे हार्ट सही तरीके से काम नहीं कर पाता और इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।
हमारी लाइफस्टाइल का पैटर्न समय के साथ बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अब लोग ना तो कसरत करना चाहते हैं और ना ही ताजा फ्रेश खाना बनाकर खाना पसंद करते हैं। फास्ट फूड्स, पैकेटबंद फूड्स और कसरत ना करने की आदतों के कारण मोटापा एक महामारी का रूप लेता जा रहा है। यह मोटापा दुनियाभर में हार्ट अटैक का एक बड़ा रिस्क फैक्टर बनकर उभरा है। शरीर का वजन अधिक होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क (risk of stroke) बढ़ाता है।
हार्ट अटैक का खतरा तंबाकू के सेवन (tobacco consumption hazards) से बढ़ सकता है। जैसा कि कई देशों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में तंबाकू के सेवन की आदत अधिक देखी जाती है। तंबाकू के सेवन (tambaku ke sevan ke nuksan) से नर्व्स पर प्रेशर बढ़ता है और यही प्रेशर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
इसके साथ ही अल्कोहल-स्मोकिंग की आदतऔर डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण भी पुरुषों में हार्ट अटैक (purushon mein heart attack ke kaaran) का खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।