... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 10, 2019 6:12 PM IST
निपाह वायरस से बचने के कुछ उपाय हमारे घरों में ही मौजूद है, इसलिए आप घबराएं नहीं। ©Shutterstock.
केरल में पिछले दिनों निपाह टेस्ट के पॉजीविट होने से सभी को चिंता हो गई थी। हालांकि बाद में कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन फिर भी लोगों में इसे लेकर दहशत बरकरार है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसका प्रकोप बढ़ सकता है। पर आप घबराएं नहीं, हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप निपाह वायरस से बच सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, निपाह वायरस ऐसा संक्रमण है जो जानवरों और मनुष्यों दोनों में गंभीर बीमारी का कारण बनता है। निपाह वायरस को 'निपाह वायरस एन्सेफलाइटिस' भी कहा जाता है। यह एक से दूसरे को फैलने वाला गंभीर संक्रमण है।
गिलोय का प्रयोग करना अमृत के समान फायदेमंद होगा। इसे तुलसी की पत्तिकयों के साथ उबालकर इस पानी में काली मिर्च, काला नमक व मिश्री के साथ सेवन करें। इससे निपाह वायरस के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा।
लहसुन का प्रयोग यूं तो आप खाने में करते ही हैं, लेकिन अगर कच्चे लहसुन का सेवन करेंगे तो यह बेहद लाभकारी होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करेगा। निपाह वायरस को आपसे दूर रखेगा।
यह भी पढ़ें – केरल के युवक की निपाह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें निपाह के बारे में विस्तार से
तुलसी आपको इस संक्रमण से बचा सकती है, अत: रोजाना किसी भी रूप में इसका सेवन करें ताकि आप निपाह वायरस के साथ-साथ अन्य संक्रमण से बच सकें।
यह भी पढ़ें – केरल के युवक की निपाह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें निपाह के बारे में विस्तार से
किसी भी प्रकार के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए कपूर एक औषधि की तरह काम करता है। श्वसन संबंधी संक्रमण में इसे सूंघना फायदेमंद है, इसलिए आपने सुना होगा कि इलायची और कपूर को सूंघने से स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है। आप इसे खा भी सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा गेहूं के दाने बराबर या इससे भी कम रखें। निपाह वायरस के लिए भी यह बचाव का उपाय हो सकता है।
यह भी पढ़ें – क्या निपाह वायरस आम पर भी हमला करता है? जानें सच्चाई
प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर नीम का प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है, और निपाह वायरस से बचने के लिए भी आप इसकी मदद ले सकते हैं। रोजाना नीम की कुछ पत्तियां चबाकर आप न सिर्फ निपाह वायरस से बच सकते हैं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध कर सकते हैं।