
Also Read
healthy habits for the New Year
What are the healthy habits for the New Year : नया साल आने वाला ही है। ऐसे में लोग फिर से नए साल को बेहतर बनाने के लिए कई संकल्प लेंगे। हालांकि, इन संकल्पों को हर कोई पूरा नहीं कर पाता है। हालांकि, आपकी छोटी-छोटी आदतें आपके दिन, महीने और पूरे साल को बेहतर बना सकती हैं। ऐसे में आप भी बड़े-बड़े संकल्प लेने के बजाय, सरल, टिकाऊ बदलावों पर ध्यान दें, ताकि आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहे। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हेल्दी बनाने में मदद कर सकती हैं।
हेल्दी रहने के लिए आपके सोने का समय निश्चित होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए जैसे आप जागने का अलार्म सेट करते हैं, वैसे ही सोने का अलार्म लगाना भी जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह उतना ही ज़रूरी है जितना कि आपके उठने का समय और निरंतरता ही कुंजी है।
कार्डियोलॉजिस्ट रोज़ाना पर्याप्त धूप लेने के लिए बाहर जाने की सलाह देते हैं, खासकर सुबह के समय। दरअसल, आंखों में जाने वाली रोशनी बॉडी की इंटरनल क्लॉक को रीसेट करने का कम करती है, जो बॉडी के इंटरनल फंक्शन को रेगुलेट करने में मददगार होती हैं। वहीं, धूप में बैठने से विटामिन डी भी मिलता है। इसलिए हर दिन बाहर निकलें और अपनी आंखों से भी धूप सेंके।
खाने के बाद टहलना भी जरूरी होता है, क्योंकि यह खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज के बढ़ने को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिक कंट्रोल करने में भी सहायता करता है। हालांकि, खाने के तुरंत बाद घूमना सही नहीं होता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाने के बाद 10 से 20 मिनट टहलें। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आप आने वाले सालों में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो एल्कोहल का सेवन न करें। अगर आप शराब छोड़ते हैं, तो इससे आपकी सेहत को बहुत फायदा हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें, तो एल्कोहल के सेवन से बहुत समस्याएं हो सकती हैं, यह आपके लिवर के लिए, किडनी के लिए और हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। ऐसे में इसे छोड़ना ही बेहतर होत है।
हेल्दी रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होत है। हालांकि, ज्यादातर लोग समय-समय पर पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे में आप इसके लिए एक ट्रिक आजमा सकते हैं और अपने पास एक खास बोतल रख सकते हैं, जो आपको देखने में अच्छी लगती हो। दरअसल, ऐसा करने से पानी की बोतल आपके पास रहेगी और आप पानी पीना नहीं भूलेंगे।
मांसपेशियों को एक्टिव और मजबूत बनाए रखने के लिए वेट लिफ्टिंग करना भी जरूरी होता है। दरअसल, उम्र ढलने के साथ-साथ मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मांसपेशियों के नुकसान को रोकने और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने के लिए वज़न उठाने एक हेल्दी आदत हो सकती है।