
Also Read
Calcium Deficiency Symptoms: कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है जो आपके शरीर की कुछ अन्य फंक्शनिंग्स में भी मदद करता है। जब शरीर में कैल्शियम का लेवल कम होने लगता है तो इस स्थिति को हाइपोकैल्सीमिया (hypocalcemia) कहा जाता है। कैल्शियम की कमी की समस्या होते ही हड्डियों में दर्द (pain in bones due to calcium deficiency) होने लगता है। लेकिन, इसके साथ ही साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें से कुछ परेशानियां काफी मामूली तो कुछ बहुत ही गम्भीर भी हो सकती हैं। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी की समस्या (chances of calcium deficiency in women) अधिक देखी जाती है। 35 साल के बाद उम्र में महिलाओं को कैल्शियम की अधिक जरूरत पड़ती है, वही, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान (postmenopausal) भी महिलाओं को अधिक मात्रा में कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। इसीलिए, जब शरीर को यह कैल्शियम नहीं मिल पाता तो महिलाओं को अलग-अलग तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के साथ-साथ मसल्स और नसों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है कैल्शियम। इसकेअलावा खून को पतला होने से रोकनेऔर घाव जल्दी ठीक होने के लिहाज से भी कैल्शियम की सही खुराक जरूरी है। इसके अलावा कैल्शियम का काम शरीर में ये भी हैं-
दांतों को मजबूत रखना
नर्वस सिस्टम को संदेश भेजना और प्राप्त करना
नसों को सिकोड़ने और उन्हें रिलैक्स करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना
हार्ट बीट को नॉर्मल रखना
हार्मोन्स और केमिकल्स के रिसाव में मदद करना
मांसपेशियों में दर्द और क्रैम्प्स (Muscle cramps)
चलते समय पैरों, थाइज और बांहों में दर्द महसूस होना
हाथ सुन्न हो जाना या हाथों के ऊपरी हिस्से में झनझनाहट (Sensation or numbness in hands and arms) महसूस होना
बहुत अधिक थकान ( Extreme fatigue and tiredness)
रात में नींद न आने की समस्या या अनिद्रा
चेहरे, हाथों-पैरों की त्वचा ड्राई हो जाना (dry skin)
नाखून कमजोर होकर टूट जाना (Brittle nails)
बालों में रूखापन बढ़ना (Dryness in hair)
बता दें कि शरीर को कैल्शियम (Calcium) की सही मात्रा मिलने में विटामिन डी (Vitamin D) की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसीलिए इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपके शरीर को विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। विटामिन डी के लिए आप रोजाना थोड़ी देर सुबह धूप में टहल सकते (Benefits of spending time in the sun) हैं। इसके अलावा आप ऐसे फूड्स का सेवन भी जरूर करें जिनमें कैल्शियम और विटामिन डी (Vitamin D rich foods) पाया जाता है।
रोजाना दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy products) जैसे पनीर, चीज और दही का सेवन करें।
सोयाबीन और मशरूम (Mushrooms) जैसी सब्जियां खाएं।
सीजनल फ्रूट्स खाएं।
हरी पत्तेदार सब्जियों (Green leafy vegetables) का सेवन जरूर करें।
अंडों में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों पाया जाता (nutrients in egg) है। इसीलिए, आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।