Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपकी ये आदतें बढ़ा देती हैं गैस की समस्‍या, फौरन बदलें

गलत खानपान से लेकर सोने जागने की गलत आदतें तक पेट को परेशान कर सकती हैं। अब परेशान पेट में गैस नहीं बनेगी तो और क्‍या होगा।

आपकी ये आदतें बढ़ा देती हैं गैस की समस्‍या, फौरन बदलें
गलत खानपान से लेकर सोने जागने की गलत आदतें तक पेट को परेशान कर सकती हैं। अब परेशान पेट में गैस नहीं बनेगी तो और क्‍या होगा। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : March 15, 2019 11:49 AM IST

अगर आप भी लगातार पेट में गैस की समस्‍या से परेशान हैं तो अपनी आदतों पर गौर करें। कहीं ऐसा तो नहीं कि समस्‍या आपके लाइफ स्‍टाइल में ही है। गलत खानपान से लेकर सोने जागने की गलत आदतें तक पेट को परेशान कर सकती हैं। अब परेशान पेट में गैस नहीं बनेगी तो और क्‍या होगा। इसलिए जानें कौन सी हैं वे आदतें तो पेट को परेशान करती हैं और आज ही उन्‍हें बदलने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें – ऑड ड्यूटी आवर से बढ़ जाती हैं सेहत की मुश्किलें

गैस बनने के हैं कई कारण

Also Read

More News

पेट में गैस बनना बताता है कि सिस्‍टम गलत चल रहा है। इसकी वजह ज्यादा भोजन करना, ज्यादा देर तक भूखा रहना, तीखा या चटपटा भोजन करना या बेवक्‍त भोजन करना कुछ भी हो सकता है। कई बार लगातार काफी देर तक बैठे रहने से भी गैस की समस्या हो सकती है। ज्‍यादातर कामकाजी लोग लगातार बैठे रहने के कारण इस समस्‍या की गिरफ्त में आते हैं।

लगातार बैठे रहना

यह समस्‍या सिटिंग जॉब वाले लोगों में ज्‍यादा देखने को मिलती है। लगातार बैठे रहने से पेट का आकार बढ़ने लगता है। यह समस्या तब आती है, जब छोटी आंत के अंदर गैस भर जाती है। इसका सीधा संकेत पाचन क्रिया में गड़बड़ी भी है।

यह भी पढ़ें – आपकी बॉडीशेप बता देती है आपकी सेहत का सारा हाल, जानिए कैसे

दवाओं का अधिक सेवन

दवाओं का अधिक सेवन के साथ-साथ और भी बहुत से कारण हैं, जिनकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। इससे सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है, लिहाजा इससे छुटकारा पाने के लिए सही लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें – कंप्‍यूटर पर देर तक करते हैं काम, तो हो सकती है कलाई की यह समस्‍या

खाना खाते ही बैठ जाना

आप घरेलू हैं या कामकाजी, अगर आप खाना खाते ही बैठ जाते हैं और बैठे ही रहते हैं तो गैस की समस्‍या होना स्‍वभाविक है। इससे बेहतर है खाना खाने के बाद थोड़ा टहलें। अगर समय कम है, तो सीढ़ियों से ही एक दो बार ऊपर नीचे उतर और चढ़ लें। ये छोटा सा व्यायाम आपके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाएगा, जिससे आपमें ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आपको नींद नहीं आएगी।

सोडियम की अधिक मात्रा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दोपहर के खाने के बाद अक्सर होता है कि हम में से अधिकतर लोगों को नींद आने लगती है। ये दिक्कत कामकाजी लोगों के साथ ज्यादा होती है, क्योंकि लंच में ओवरर्ईंटग हो जाती है या सोडियम वाले खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन हो जाता है। उससे न सिर्फ नींद आती है, बल्कि पेट में गैस की समस्या भी हो जाती है।

About the Author

... Read More