
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Amit Bhushan Sharma
heart disease
Heart Health: आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं? हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो रोजमर्रा के जीवन में इन 3 टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें। एक रिसर्चपाया गया है कि हेल्दी लाइफस्टाइल से हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ अपने नींद, खान-पान और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देने की जरूरत है।
शोधकर्ताओं ने 53 हजार से ज्यादा वयस्कों के स्वास्थ्य डेटा पर लगभग 8 साल तक नजर रखी। अध्ययन में नींद, शारीरिक गतिविधि और खान-पान की आदतों का हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव देखा गया। यह रिपोर्ट European Journal of Preventive Cardiology में प्रकाशित हुआ है, जिसमें बताया गया है कि जो लोग पूरी नींद लेते हैं और शारीरित गतिविधि करते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा काफी कम होता है।
स्टडी में पाया गया कि जो हर रात 8 से 9 घंटे की नींद लेते थे, जो रोजाना 42 मिनट से ज्यादा शारीरिक गतिविधि करते थे और संतुलित और पौष्टिक आहार लेते थे। इन 3 आदतों को आपनाकर हृदय रोग के खतरे को 57 फीसदी कम किया जा सकता है।
पारस हेल्थ, गुरुग्राम में कार्डियोलॉजी विभाग में डायरेक्टर और यूनिट हेड डॉ. अमित भूषण शर्मा बताते हैं कि हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें-
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड मीट, रिफाइंड अनाज, हाई शुगर वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
शोधकर्ताओं का कहना है कि छोटे-छोटे बदलाव करके आप हार्ट हेल्थ को हेल्दी बना सकते हैं। जैसे-
यह सिर्फ एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी थी। इससे केवल यह पता चलता है कि इन आदतों को अपनाकर हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन, यह स्पष्ट दावा नहीं है सिर्फ इन्हीं बदलावों से जोखिम कम होगा।
Disclaimer: हृदय रोग से बचने के लिए आपको भी इन 3 टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। अगर हृदय रोग से जुड़ा कोई लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और हृदय की जांच कराएं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूडस और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।