आप की ये कुछ आदतें कर सकती हैं आपके लिवर को खराब, अगर आप भी करते हैं तो आज से ही छोड़ दें

इन दिनों अक्सर कई सारे लोग धूम्रपान करने के आदि हो गए हैं। जो आपकी हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। स्मोकिंग सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचाती है। हमें ऐसी आदते छोड़ देनी चाहिए जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो, आज हम आपको कुछ आदतो के बारे में बताएंगे जो हमारे लिवर को नुकसान पहुचा सकती है ।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 26, 2023 8:01 AM IST

Fatty Liver: हमारे शरीर के लिए जैसे और अंग जरुरी हैं, ऐसे ही लिवर भी हमारे शरीर के उतना ही जरूरी है, सभी अंगों का अपना काम है ऐसे ही लिवर का भी अपना काम है, सभी अंग हमारे शरीर में कार्य करते हैं और जिसकी की मदद से हमारा शरीर ठीक रहता है अगर हमारे शरीर में हमारे अंग सही से काम नहीं करेंगे. तो ये हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं है, ऐसे ही लिवर का हमारे शरीर में अहम रॉल है, क्योंकि लिवर हमारे बॉडी में टॉक्सिन्स को बाहर निलकला है और साथ ही और भी कई बहुत सारे काम करता है, लिवर हमारे पाचन, मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों के भंडारण के साथ ही और भी कई कार्य में मदद करता है, लेकिन हमारी कुछ गलत आदतो और हमारी बदलती लाइफस्टाइल के कारण हमारा लिवर अक्सर खराब हो जाता है, जिसके के कारण हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती है,जैसे लिवर कैंसर और सिरोसिस आदि, इसलिए हमें यह जानना बहुत जरुरी है कि वो हमारी कौन-सी आदते जो हमारे लिवर को खराब कर सकती हैं और हमें उन आदतों से दूरी बना लेना चाहिए। आइए जानते है वो कौम-सी आदते हैं।

लिवर को खराब करने वाली कुछ आदतें

धूम्रपान

आज के बदलते समय में हर कोई धूम्रपान करने लगा है बहुत ही कम लोग है, जो आज के समय में धूम्रपान न करते हो, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है, इसके सेवन से हमारे सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। धूम्रपान करने से हमारे फेफड़े ही नहीं, बल्कि ये हमारे लिवर के लिए भी बहुत हानिकारक है।

मोटापा

आज के समय में हमारी खानपान की गलत आदतें हमें कई सारी समस्याओं का शिकार बना देती हैं और मोटापा इन्हीं में से एक है, जिसके कारण हमें कई ओर गंभीर बीमारियां हो सकती है, क्योंकि एक मोटापा अपने साथ दस बीमारियों को ओर लाता है और हमारा मोटापे के कारण हमें नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (Non-alcoholic fatty liver disease) का खतरा ओर ज्यादा बढ़ सकता है।

शरीर में फाइबर फूड्स की कमी

हमारे लिवर के लिए फाइबर  फूड्स भी बहुत अहम होते हैं  और फाइबर हमारे पाचन के लिए  भी बहुत जरूरी है, साथ ही फाइबर युक्त फूड्स की कमी हमारे लिवर के लिए नुकासानदायक हो सकती है, क्योंकि फाइबर हेल्दी वेट और एजर्नी बनाए रखता है ओर साथ ही लिवर सेल्स को बनाएं रखने में भी मदद करता है।