Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
These habits that clog the heart arteries: हम अक्सर कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमें बाद में पछताना पड़ता है। लेकिन कुछ गलतियां ऐसी भी होती हैं, जो हम लगातार कर रहे होते है लेकिन हमें उनके बारे में पता नहीं होता कि हम कोई गलती कर रहे हैं। ऐसी ही गलतियां हम अक्सर हमारे स्वास्थ्य के कारण करते हैं। कुछ गलतियां हम जानबूझकर करते हैं, जिनके बारे में हमें पता होता है कि इसे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचने वाला है। जबकि कुछ गलतियां हम अनजाने में भी कर देते हैं। आज हम आपको हमारे द्वारा की गई ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण हमारे शरीर में अंदर नसों व खून में गंदगी जमा होने लगती है और उसका असर सीधा हमारे हार्ट पर भी पड़ता है। इन गलतियों की जल्द से जल्द पहचान करना भी जरूरी है, ताकि जितना जल्दी हो सके इन गलतियों को दूर करके खून व नसों को अंदर से साफ किया जाए और हार्ट पर पड़ रहे फालतू के प्रेशर को कम किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके हार्ट पर वर्कलोड बढ़ रहा है, तो हार्ट अटैक आने या फिर हार्ट से जुड़ी कोई अन्य बीमारी होने का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है।
स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी और संतुलित डाइट लेने की जरूरत होती है। लेकिन बहुत से ऐसे फूड्स होते हैं, जो हेल्दी तो होते हैं लेकिन किसी न किसी कंडीशन के कारण हमारे हार्ट या धमनियों के लिए अच्छे नहीं रहते हैं। इसलिए खासतौर पर जो लोग हार्ट के मरीज हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना है कि वे सिर्फ हेल्दी डाइट ही नहीं बल्कि हार्ट हेल्दी डाइट ले रहे हैं। क्योंकि कुछ प्रकार के हेल्दी दिखने वाले फूड्स धमनियों में प्लाक जमने का कारण बन सकते हैं। हार्ट हेल्दी डाइट के लिए डाइटिशियन से संपर्क करें।
हेल्दी और संतुलित डाइट के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल उतना ही जरूरी है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि जो लाइफस्टाइल एक जवान और स्वस्थ व्यक्ति जी रहा है, एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी वही लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोग सुबह और शाम को खूब मेहनत वाला वर्कआउट करते हैं और दिनभर कंप्यूटर व लैपटॉप पर बैठे रहते हैं। लेकिन यह लाइफस्टाइल बुजुर्गों के लिए सही नहीं है क्यों न तो उन्हें ज्यादा मेहनत वाला वर्कआउट करना चाहिए और दिनभर बैठना भी उनकी धमनियों में गंदगी जमने का कारण बन सकता है।
खासतौर पर जिन लोगों को किसी प्रकार की कोई क्रोनिक बीमारी है खासतौर पर जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बीमारियों का बढ़ना धमनियों में गंदगी जमा होने का कारण बन सकता है, जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।
हम अक्सर किसी न किसी बीमारी के कारण बिना सोचे समझने दवाएं ले लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसी दवाएं भी हैं जो धमनियों में प्लाक व गंदगी जमने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने का कारण बन सकती है। इन दवाओं में आमतौर पर बीटा-ब्लॉकर, थायजाइजड डाइयुरेटिक्स, कुछ प्रकार की बर्थ कंट्रोल पिल्स, एंटीवायरल और एंटीकन्वलेंट्स दवाएं शामिल हैं।