
Also Read
Anyone irrespective of their age can have acidity.
Gas Problem : गैस की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। यह एक सामान्य क्रिया है, लेकिन कुछ लोगों जो गैस बहुत ही ज्यादा होता है, जिसकी वजह से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। गैस होने का सबसे प्रमुख कारण (Gas Problem) गलत खानपान हैं। कुछ लोगों को बहुत ही मसालेदार और चटपटा खाना पसंद करते हैं, ऐसे में लोगों को गैस की समस्या अधिक होती है। खासतौर पर रात के भोजन में अधिक मसाला डालने से गैस की समस्या (Gas Problem) अधिक होने लगती है। वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिसके अधिक सेवन से आपको गैस की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों (Gas Problem) के नाम-
मसालेदार और तलाभुना खाना खाने से सबसे अधिक गैस की समस्या हो सकती है। रात के समय अधिक मिर्च वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। अगर आप खाने के तुरंत बाद ही सोना चाहते हैं, तो हल्का भोजन करें। मसालेदार भोजन खाने से बचें। बिस्तर पर जाने से पहले मसालेदार भोजन खाने से गैस होने की संभावना अधिक होती है। इसके आलवा इससे नींद भी प्रभावित होता है।
दरअसल, मसाले हमारे गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (जीईआरडी) को ट्रिगर करता है। अगर गैस की समस्या ना भी हो, तो यह नींद में खलल डालती है। मसालेदार खाद्य पदार्थ शरीर के तापमान को बढ़ाकर नींद को प्रभावित करता है।
गैस की समस्या से परेशान लोगों को बींस सबसे पहने ना खाने की सलाह दी जाती है। बींस का अधिक सेवन करने से गैस की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर रात के समय बींस खाने से बचें। बीन्स में बहुत अधिक रैफ़िनोज़ होते हैं, यह एक जटिल चीनी है, जिसे शरीर को पचाने में परेशानी होती है। रैफिनोज बड़ी आंतों से होकर छोटी आंतों से गुजरता है जहां बैक्टीरिया इसे तोड़ते हैं। इस दौरान हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्पादन होता है, इसीलिए इसका रात में सेवन बिल्कुल भी ना करें।
इसमें फ्रक्टोज नामक एक प्राकृतिक शर्करा होती है। सोर्बिटोल और रैफिनोज की तरह ही फ्रुक्टोज गैस बनाती है। जब आंतों में बैक्टीरिया फ्रुक्टोज को तोड़ता है, तो हमारे शरीर में गैस बनने लगता है।
ऐसे खाद्य पदार्थ जिसमें सोडा होता है, उन्हें रात में खाने से बचना चाहिए। सोड रहित चीजों का सेवन करने से पेट में गैस बनता है। इसे जल्दी पचाना काफी मुश्किल होता है। सोडा कोलड्रिंक्स में एयर होती है, जो गैस बनाने का काम करती है। वहीं, कोलड्रिंक को मीठा करने के लिए फ्रक्टोज भी मिलाया जाता है। फ्रक्टोज से गैस बनने लगती है।
पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजों के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेवाली सब्जियां ही खाएं।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ 5 मिनट में करें ये 2 योगासन, हार्मोन्स भी रहेंगे बैलेंस
ढीले और थुलथुले पेट को इस मास्क से 1 ही सप्ताह में करें कम, जानें तैयार करने का तरीका