... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हमारा गलत लाइफस्टाइल भी इसके लिए हानिकारक हो सकता है .© Shutterstock
हमारा लीवर हमारे पेट के अंदर और रिब केज के ठीक नीचे होता है जो कई तरह के कार्य जैसे पित्त ( रासायनिक पदार्थों) के भंडारण का कार्य करने के साथ और भी कई कार्य करता है। अगर आपका लीवर सही से कार्य नहीं कर रहा और इसमें दर्द भी हो रहा है तो यह आपके लिए यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
बहुत ज्यादा शराब का सेवन भी हमारे लीवर के लिए खतरनाक हो सकता है। हमारी गलत जीवनशैली भी इसके लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए हमें इसका सही से इलाज करवाना चाहिए ताकि हमें दर्द से राहत मिल सके। इसके अलावा हमें इन फूड्स को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि ये हमारे लीवर के दर्द को ठीक कर सकें। जानते हैं इस तरह के कुछ फूड्स के बारे में।
आप प्याज खा सकते हैं- इसमें फ्लेवोनॉयड पाया जाता है जो हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने के साथ हमारे लिवर के सही करने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज लिवर के दर्द से राहत देने का कार्य करते हैं। आप प्याज को अपने खाने में या सलाद में शामिल कर सकते हैं।
पपीते के बीज को भी खा सकते हैं- इसमें रोगों को ठीक करने वाले तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को सही तरह से कार्य करने में सहायता करते हैं। तो इसके लिए आपको पपीते के बीज को सुखाना है और फिर उसका पावडर बनाना है और शिकंजी में मिलाकर पी लेना है।
दही का इस्तेमाल- इसमें बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंतो के सूजन को सही करने का कार्य करते हैं, इसके अलावा ये लीवर के दर्द से भी राहत देते हैं तो आप इसे खाएं और इसका फायदा देखें।
अदरक ले सकते हैं- अदरक में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से को निकालने का कार्य करते हैं जिससे लीवर ठीक तरह से कार्य करना शुरू कर देता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पाए जाती हैं जो लिवर के सूजन को कम करने का कार्य करती है। तो आप भी अदरक खाएं या इसे अपने सूप में डालकर पिएं, यह आपके लिवर के दर्द को कम करने का कार्य करेगा।