... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 22, 2018 4:41 PM IST
अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं कि आप तनाव में हैं, तो अपना ध्यान इन चीजों की ओर लगाएं।© Shutterstock
तनाव इन दिनों सबसे ज्यादा और चुपचाप तरीके से फैलने वाली बीमारी है। देखने में भले ही यह बहुत साधारण और सामान्य लगती है, लेकिन कई बार इससे किसी की जान पर भी बन आती है। तनाव सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि आपके अपनों के लिए भी घातक हो सकता है। अगर बचना है तनाव के महाजाल से तो अपनाएं ये रास्ते।
मामले से ध्यान हटाये
कॅरियर, रिश्ते या कुछ और जिस कारण से तनाव हो रहा है उस पर से अपना ध्यान हटाएं। खुद को दूसरे काम में बिजी रखने की कोशिश करें। उस समस्या के बारे में सोचना भी छोड़ दें, जिससे तनाव होता है।
यह भी पढ़ें – चाहिए परफेक्ट फिगर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल
डिप्रेशन की वजह जानें
अगर आप डिप्रेशन का समाधान निकालना चाहते हैं, तो डिप्रेशन की वजह को जानने की कोशिश करें। इसके बाद इसे कही लिख सकते लें। फिर सोचें कि इस प्रोब्लेम का क्या solution हो सकता है? अगर पॉसिबल हो, तो उस पर जल्द से जल्द अमल करना शुरू कर दें।
भविष्य की टेंशन न लें
‘’कल क्या होगा’’ परेशानियों को बढ़ावा देता है, इसलिए हमेशा आज में जिएं क्योकि वर्तमान ही सच्चाई है और उसे बेहतर करने की कोशिश करते रहें। ऐसा करने से आपका भविष्य अपने आप ठीक हो जाएगा। हमारा हर दिन और हर पल हमें कुछ न कुछ नई बातें सिखाता है और परेशानियों और दिक्कतों से लड़ना सिखाता है।
यह भी पढ़ें –एक आसन हर रोज : शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है गरुड़ासन
चीखना
कुछ लोग हार से पैदा हुई हताशा, तनाव आदि को दूर करने के लिए जोर-जोर से चीखने लगते है। ये तनावपूर्ण स्थिति या कष्टदायी स्थिति को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। मनोविज्ञानिक भी तनावपूर्ण स्थिति में चीखने को एक अच्छी तकनीक मानते है
गाने सुनना
तनाव या दबाव को दूर करने के लिए एक अच्छी तकनीक या योजना है कि व्यक्ति को गाने सुनने चाहिए। इससे तनाव में कमी आती है और व्यक्ति तरोताजा हो महसूस करता है