... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2018 4:52 PM IST
बदलते मौसम में त्योहारों का सीजन दस्तक दे रहा है। कभी दोस्तों की पार्टी, तो कभी मेहमानों का आना। गरिष्ठ भोजन और मिठाइयों के चलते कभी-कभी एसिडिटी बी सम्रस्या हो जाती है। इस समस्या से निपटने में ये पांच फूड करेंगे आपकी मदद।
खीरा
खीरे में काफी मात्रा में पानी होता है जो कि शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा शरीर के लिए कई तत्वों की भरपाई करता है। खीरा भी एसिड रिफ्लक्स को कम करता है जिससे एसिडिटी की समस्या में कमी आती है।
तरबूज
जी हां, तरबूज आपको एसिडिटी से बचा सकता है। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर होते हैं. क्योंकि तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है तो इसकी मदद से आप अपने पेट को हाइड्रेट रख सकते हैं. यह पीएच स्तर को कम करने में भी मदद करता है। जो एसिडिटी की समस्या को कम करता है।
यह भी पढ़ें- ग्लूकोमा हो सकती है ऑटोइम्यून बीमारी: रिसर्च
केला
केला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर होता है। केला एसिड रिफ्लक्स को कम करता है। साथ ही केले में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से एसिडिटी से बचा जा सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर के लिए काफी उपयोगी रहता है. नारियल पानी शरीर में से टॉक्सिन्स निकाल देता है। इसकी वजह से नारियल पानी के सेवन से भी एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - हियेटल हर्निया के बारे में कितना जानते हैं आप, ऐसे करें बचाव
ठंडा दूध
दूध शरीर और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। वहीं ठंडा दूध पीने से एसिडिटि की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ठंडा दूध एसिड रिफ्लक्स और पेट की जलन को शांत करता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.