Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में दिखने वाले ये 4 साधारण से लक्षण बताते हैं डैमेज होने लगी हैं आपकी आंतें, पहचान करना भी आसान

Intestine related symptoms: आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जो आंतों से शुरू होती हैं। यही कारण है कि आंतों से जुड़ी समस्याओं को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है और इन लक्षणों की पहचान करके ऐसा किया जा सकता है।

शरीर में दिखने वाले ये 4 साधारण से लक्षण बताते हैं डैमेज होने लगी हैं आपकी आंतें, पहचान करना भी आसान
Leaky Gut Syndrome And 3 Other Dangerous Side Effects of Gluten Sensitivity On Autoimmune Diseases

Written by Mukesh Sharma |Published : April 1, 2024 1:52 PM IST

Signs of poor intestinal health: हमारे शरीर के सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन यह भी सच है कि कुछ अंग दूसरे अंगों से ज्यादा जरूरी होते हैं। शरीर के लिए महत्वपूर्ण अंगों में आमतौर पर हार्ट, किडनी, लिवर और लंग्स जैसे अंगों को गिना जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि आंत भी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अगर हम अपनी आंतों का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। हमारे द्वारा खाए गए खाने से पोषक तत्वों को अवशोषित करने से लेकर अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने तक आंतें कई महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। जब आंतों में किसी प्रकार की दिक्कत हो जाती है, तो शरीर ठीक से ये काम नहीं कर पाता है और इस कारण से कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंतों से जुड़ी किसी भी बीमारी का समय रहते ध्यान जरूर करना चाहिए।

1. पेट साफ होने की आदत बदल जाना

जब भी आपको आंतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, तो सबसे पहले आपको पेट साफ होने से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पा रहा है, तो यह भी हो सकता है कि आपको आंत से जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी होने लगी हो। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है और इसकी पुष्टि करने के लिए डॉक्टर से संपर्क इस बारे में कर लेना चाहिए।

2. पेट फूलने की आदत

आंत का ठीक से काम न करने का सीधा असर आपकी पाचन क्रिया पर भी पड़ता है और इसलिए अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्याएं होना भी आम बात है। अगर आपको बार-बार पेट फूलने की समस्या होने लगी है, तो एक बार डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह आंत की बीमारी का ही संकेत हो, लेकिन एक बार पुष्टि करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

Also Read

More News

3. बार-बार कब्ज की शिकायत होना

कब्ज होने का सीधा संकेत हमारी खराब पाचन क्रिया की ओर ही जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार कब्ज शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, यह भी जरूरी नहीं है कि कब्ज आंत की बीमारी का ही संकेत हो लेकिन इसकी पुष्टि एक बार डॉक्टर की मदद से जरूर करा लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. भूख न लगना

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी होती है कि भूख न लग पाना कई बार आपकी खराब आंतों के स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि जब आपकी आंतें ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती हैं, तो उसके कारण आपको भूख लगना भी बंद हो जाती है, लेकिन लोग अक्सर इस लक्षण से आंत की बीमारी का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।