... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 10, 2019 8:59 PM IST
नींद की सारी परेशानी दूर करते हैं ये पांच घरेलू उपाय.
हाल के वर्षों में नींद न आने की समस्या बहुत तेजी से बढ़ी है. इसके कई कारण हैं, बढ़ता प्रदूषण जिसमें वायु प्रदूषण से लेकर ध्वनि प्रदूषण शामिल हैं. इसके अलावा काम करने का तरीका और लाइफ स्टाइल ने रातों की नींद ले ली है. मोबाइल, टीवी और कम्प्यूटर भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. ये तो रही परेशानी के कारण लेकिन अच्छी नींद के लिए किया क्या जाए ? यह सवाल हर किसी के मन में रहता है. तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम यहां पर पांच ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जो अच्छी नींद के लिए बहुत कारगर हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं अच्छी नींद लाने वाले 5 घरेलू उपाय. (home remedies for Sleepiness)
रात में सोने से पहले पैर और हाथ को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद पैरों को पोंछकर तलवे में सरसों का तेल लगाकर अच्छी तरह मालिश करें. इससे शरीर में रक्त का प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) अच्छी तरह होता है. आप रिलैक्स महसूस करते हैं और आपको अच्छी नींद आती है.
सोने से पहले एक मुठ्ठी चेरी खाएं. चेरी आपकी बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ता है. ये आपके बॉडी सिस्टम को अच्छी तरह कंट्रोल कर दिमाग को रिलैक्स करता है और अच्छी नींद में मदद करता है. आप चाहे तो सोने से पहले इसे खाने की जगह इसका जूस भी पी सकते हैं.
केला में मौजूद विटामिन 6 मौजूद होता है, जो शरीर में नींद से जुड़े हार्मोन्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद पौटेशियम और मैग्नेशियम भी आपको तनावमुक्त कर रिलैक्स करअच्छी नींद में मदद करते हैं. ध्यान रखें सर्दी-जुकाम हो, तो इसे न खाएं.
दूध में मौजूद ट्राइपटोफन अमिनो एसिड आपकी बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ता है. मेलाटोनिन की मौजूदगी में आपका दिमाग काफी रिलैक्स होता है और आपको चैन भरी और अच्छी नींद आती है. सोने से पहले एक ग्लास गुनगुना दूध पिएं.
सोने से पहले 10-11 बादाम खाने से भी अच्छी नींद आती है. इसमें मौजूद मैग्नेशियन बेहतर नींद में कारगर होता है. इसके अलावा आप सोने से पहले चाय, कॉफी या एल्कोहल इनका सेवन न करें. ये आपकी नींद में बाधा पैदा करते हैं. (home remedies for Sleepiness)