इन 4 बीमारियों के कारण आ सकती है पेट से गुड़गुड़ की आवाज, आंतों में गड़बड़ी का है संकेत

Stomach Noise Causes in Hindi: पेट में गुड़गुड़ की आवाज आना एक आम समस्या लग सकती है। लेकिन, यह कई बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 12, 2025 1:28 PM IST

Stomach Growling Causes in Hindi: क्या आपको कभी पेट से गुड़गुड़ की आवाज सुनाई दी है? आपको बता दें कि मेडिकल टर्म में इसे स्टोमक ग्रोलिंग (Stomach Growling) के नाम से जाना जाता है। यह समस्या पाचन से संबंधित होती है। आमतौर पर पाचन के दौरान पेट और आंतों से गुड़गुड़ की आवाज आती है। पेट के अंदर से गुड़गुड़ की आवाज आना एक आम समस्या है। हालांकि, कुछ मामलों में बड़ी बीमारियों के कारण पेट से आवाज आ सकती है। अगर अक्सर ही पेट के अंदर से गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है, तो इस संकेत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह पाचन-तंत्र से जुड़ी किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। इसलिए पेट से आने वाली गुड़गुड़ की आवाज को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेट में गुड़गुड़ का कारण बनती हैं ये बीमारियां- Pet se Gudgud ki Awaj kyu Aati Hai

1. क्रोहन रोग

क्रोहन रोग पेट में गुड़गुड़ाहट का कारण बन सकता है। क्रोहन रोग होने पर पेट में गुड़गुड़ हो सकती है। आपको बता दें कि क्रोहन रोग, आंतों में सूजन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। यह रोग पाचन-तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से पेट में गैस बनती है। पेट फूलना, गैस, अपच, कब्ज, पेट से तेज आवाज आना और पेट में ऐंठन क्रोहन रोग के लक्षण होते हैं। अगर आपको अक्सर ही पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

2. कोलाइटिस

कोलाइटिस रोग के कारण भी पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आ सकती है। यह बड़ी आंत यानी कोलन में सूजन की स्थिति है। कोलाइटिस पाचन से जुड़ी एक पुरानी बीमारी है। संक्रमण या कोलन में खून की कमी के कारण कोलाइटिस रोग हो सकता है। पेट दर्द, ऐंठन, लगातार वजन कम होना, बुखार और दस्त आदि कोलाइटिस रोग के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ रही है, तो एक बार आंतों की जांच जरूर करवाएं।

3. फूड एलर्जी

फूड एलर्जीभी पेट में गुड़गुड़ाहट होने का कारण बन सकती है। कई लोगों को किसी खास खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है। एलर्जिक फूड्स खाने से पेट की सेहत खराब हो सकती है और गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। खाना खाने के बाद पेट से गुड़गुड़ की आवाज आना सामान्य बात है। कई बार तरल पदार्थ पीने के बाद भी पेट में गुड़गुड़ हो सकती है। कई लोगों को सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद पेट से आवाज आ सकती है।

4. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज का कारण बन सकती है। इस समस्या की वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग को पाचन-तंत्र से होने वाला रक्तस्त्राव भी कहा जाता है। यह बीमारी गंभीर होती है। इसकी वजह से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। मल में खून आना, खून की उल्टी, चेहरा पीला पड़ना और कमजोरी आदि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग के लक्षण होते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।