Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bleeding In Brain: ब्लीडिंग शरीर के किसी भी हिस्से में हो वह आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक ही है और कई स्थितियों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। शरीर की तरह ही ब्रेन में भी ब्लीडिंग (Bleeding in brain) हो सकती है जिसे ब्रेन हैम्रेज ( brain hemorrhage) कहा जाता है। आमतौर पर दिमाग में खून बहना, रक्तस्राव या ब्लीडिंग की यह स्थिति किसी गम्भीर समस्या से जुड़ी हुई हो सकती है। किसी वजह से अगर किसी के दिमाग की नसें फट जाएं या लीक होने लगें तो इससे उनके ब्रेन में ब्लीडिंग हो सकती है। आइए जानें ब्रेन में ब्लीडिंग के लक्षण और इसके उपचार से जुड़ी जरूरी बातें।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रेन में ब्लीडिंग होना स्ट्रोक की तरह की स्थिति है। जब दिमाग मे खून के थक्के घुलने लगते हैं तो मस्तिष्त में खून जमा होने लगता है। अगर ब्रेन तक ऑक्सीजन ठीक तरीके से ना पहुंचे या मरीज का समय पर इलाज शुरू ना किया जाए तो ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग और ब्लीडिंग जैसी स्थितियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
मस्तिष्क में ब्लीडिंग होने के ये कारण हो सकते हैं-
तेज सिर दर्द (जो बार-बार होता है)
मतली या उबकाई आना और उल्टी होना
मिर्गी का दौरा
चेहरा मुरझा जाना
हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस करना या हाथ-पैर सुन्न होना
आंखों से ठीक तरीके से दिखायी ना देना
मतिभ्रम या कन्फ्यूजन महसूस करना
अगर किसी भी वजह से आपके सिर में चोट लग जाती है तो लापरवाही ना करें। डॉक्टर से सम्पर्क करें और पूरा चेकअप कराएं।
ब्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्याएं दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और हेल्दी डाइट, हेल्दी स्लीपिंग साइकिल और एक्सरसाइज जैसे नियम फॉलो करें।
तनाव को कंट्रोल करें। योग, मेडिटेशन, अच्छी नींद और संगीत की मदद से ब्रेन को शांत रखने की कोशिश करें।
शराब और स्मोकिंग जैसी आदतें छोड़ दें।
रोजाना थोड़ी देर वॉक जरूर करें, धूप सेंके और प्रकृति के बीच समय बिताएं।
परिवार के साथ समय बिताएं और सकारात्मक सोच रखें।
यह भी पढ़ें-