Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद यूरिन में दिखते हैं ये 3 लक्षण,ना करें इग्नोर

Peshab mein bad cholesterol ke lakshan: सुबह टॉयलेट जाने पर अगर आपको यूरिनेशन से जुड़ी ये समस्याएं महसूस हों तो हो सकता है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक बढ़ चुका है।

खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद यूरिन में दिखते हैं ये 3 लक्षण,ना करें इग्नोर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 4, 2024 10:04 PM IST

Bad Cholesterol symptoms in urine: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रोकना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधकि है तो यह आपकी धमनियों और नसों को गम्भीर रूप से डैमेज कर सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल नसों के अंदर चिपककर बैठ जाता है और नसों को लगातार संकरा बनाने लगता है। इन संकरी नसों से रक्त के लिए तेजी से बह पाना मुश्किल हो जाता है और नतीजतन आपके हृदय को शरीर के अन्य अंगों तक खून भेजने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

कोलेस्टॉल बढ़ने के साथ-साथ शरीर इसके संकेत भी देना शुरू कर देता है। हाथों-पैरों में तेज दर्द, पैरों के निचले हिस्से में अकड़न, दर्द और आंखों के आसपास पीले रंग के धब्बे बनना हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ प्रमुख लक्षण (early signs of high cholesterol level) हैं। वहीं, सुबह टॉयलेट जाने पर भी आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखायी देंगे जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के कारण होती हैं। जैसे, आपके यूरिन में होने वाले बदलावों की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत बढ़ चुका है। आइए जानें उन समस्याओं के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के बाद सुबह दिखायी दे सकती हैं।

टॉयलेट में दिखनेवाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण (Signs of bad cholesterol visible in morning in urine)

पेशाब का रंग बदलना (Changes in the color of urine)

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद पेशाब का रंग गहरा होने लगता है। सुबह अगर आपको भी पेशाब का रंग नॉर्मल से डार्क दिखायी दे तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण हो सकता है।

Also Read

More News

यूरिन में कांच जैसे टुकड़े दिखायी देना (Crystals in urine)

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के बाद आपको यूरिन में कांच या चीनी जैसे छोटे-छोटे क्रिस्टल्स (crystals in urine) दिखायी दे सकते हैं। हालांकि, पेशाब में क्रिस्टल कभी-कभार स्वस्थ लोगों में भी दिखायी देते हैं लेकिन, अगर ये बहुत अधिक और बार-बार दिखायी दे रहे हैं तो यह आपके शरीर में चल रही अंदरूनी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का एक संकेत ये क्रिस्टल्स (peshab mein kanch ke tukde banane ke karan) बनना भी हैं। इसीलिए, इस लक्षण को नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और आवश्यक उपाय अपनाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के प्रयास करें।

झागदार यूरिन (Cloudy urine)

कई बार पेशाब में झाग दिखायी देता हैऔर यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत हो सकता है। जी हां, अगर यूरिन में झाग (Peshab mein jhag)  दिखायी दे तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का एक लक्षण हो सकता है। इसीलिए, इसे गम्भीरता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हाई कोलेस्ट्रॉल है हार्ट का दुश्मन, बढ़ा देता है हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना, इन एक्सपर्ट टिप्स से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल

इस 1 गलती की वजह से लोग बन सकते हैं डायबिटीज के मरीज, 10 में से 8 यंगस्टर्स में देखी जाती है ये आदत