आंत में गैस भरने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, डकार के साथ-साथ होती है सूजन

Symptoms of gas in intestine :  आंत में गैस बनने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं आंत में गैस भरने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 6, 2024 12:35 PM IST

Symptoms of gas in intestine : सामान्य रूप से गैस काफी ज्यादा बनने पर ऊपरी आंत में काफी ज्यादा गैस भर जाती है। इस तरह की परेशानी मुख्य रूप से अधिक खाना खाने, धूम्रपान का अधिक सेवन करना, खानपान का सही न होना और अस्थिर जीवनशैली की वजह से हो सकता है। अगर आपके आंत में गैस भर रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपके शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं आंत में गैस बनने पर शरीर में दिखने वाले संकेत कौन से हैं?

1. बार-बार आती है डकार (Belching frequently)

आंत या पाचन तंत्र में गैस भर जाने पर काफी बार डकार आने लगती है। डकार आने पर पेट से मुंह के माध्यम से गैस बाहर निकलता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे दिन में 30 बार से अधिक डकार आना सामान्य नहीं होता है। अगर आपको एक दिन में 30 बार से अधिक डकार हो, तो यह आंत में गैस भरने के लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ये लक्षण काफी सामान्य है। लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।

2. पेट में सूजन (Swelling in Stomach)

आंतों में काफी ज्यादा गैस बनने पर पेट के आसपास सूजन जैसा महसूस होता है। अगर आपको पूरे दिन में आधे घंटे से अधिक सूजन जैसा महसूस हो, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लें।

3. पेट फूलना (Bloating)

पेट फूलने की शिकायत होना भी आंत में गैस भरने के संकेत हो सकते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आप इसे नजरअंदाज न करें।

4. पेट में दर्द और असहजन महसूस होना (Stomach Pain)

गैस बनने की स्थिति में पेट में काफी दर्द होने लगता है। धीरे-धीरे यह दर्द हाथ-पैरों और सीने तक पहुंच सकता है। अगर आपको दर्द के साथ-साथ काफी असहज महसूस हो रहा है, तो फौरन एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

5. बार-बार गैस पास होना (Passing gas)

अध्ययनों से पता चलता है कि औसतन 8 से 14 बार गुदे के माध्यम से गैस निकलना सामान्य है। अगर आपको इससे अधिक गैस निकल रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में 25 बार तक गैस पास करना सामान्य है। लेकिन अगर आपको काफी बार गैस पास हो रहा है, तो एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.