बॉथरूम की ये आदतें हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक हैं

आजकल के दौर में बॉथरूम में हम कुछ ऐसी आदतों के साथ जीने लगे हैं जो हमारे हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : July 28, 2019 7:07 PM IST

हमारे हेल्थ का सबसे अहम पक्ष होता है नियमित दिनचर्या का तौर-तरीका। हमें अपनी आदतों में उन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए जो हमारे हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमारी रोजमर्रा के जीवन में हमारी आदतें बहुत कुछ रोगों से बचा सकती हैं। बॉथरूम हमारे दैनिक जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। आजकल के दौर में बॉथरूम में हम कुछ ऐसी आदतों के साथ जीने लगे हैं जो हमारे हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं। बॉथरूम को लेकर सतर्कता की बात सिर्फ उसकी सफाई ही नहीं है। आइए जानते हैं कौन सी आदतों को बॉथरूम में नहीं करना चाहिए।

गीला तौलिया बॉथरूम में ही रहने देना

bathroom-towel

हम सभी बॉथरुम में तौलिये का इस्तेमाल करते हैं। लेकीन हम इसके प्रति बहुत लापरवाह भी रहते हैं। तौलिये का इस्तेमाल करके हम गीले तौलिया को बॉथरुम में ही छोड़ देते हैं। कोई-कोई तो उसी गीले तौलिये का उपयोग अगले दिन भी कर लेते हैं। यह आदत बहुत खतरनाक है। रोज के रोज तौलिया बदलें अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उसे रोज धूप में सुखाएं।

टूथब्रश की नियमित सफाई या समय पर न बदलना

टूथब्रश को लेकर हर इंसान को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। कभी-कभी हमें पता ही नहीं चलता की हमारी बीमारी का कारण क्या है और हम नियमित पेट दर्द या बुखार के शिकार होते रहते हैं। इसका कारण आपका टूथब्रश भी हो सकता है। बॉथरुम में अगर आप अपना टूथब्रश रखते हैं तो नियमित रूप से इसकी सफाई करने के साथ-साथ एक अंतराल के बाद इसे बदलते भी रहें। कोशिश करें कि टूथब्रश बॉथरुम में न रखें अगर रखें तो जहां रखें वह भाग सूखा रहे और ढ़क्कन लगा रहे।

बॉथरूम में फोन यूज करना

bathroom-mobile

आजकल फोन की लत हर किसी को है, इसके चलते लोग फोन को बॉथरुम में भी यूज करते रहते हैं। अगर आपको भी इस तरह की आदत है तो इससे बचे क्योंकि बॉथरुम में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो आपके फोन स्क्रीन और उसके छेदों में घुस जाते हैं जो आपके हाथ और चेहरे के सम्पर्क में आ जाते हैं। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय है।

लंबे समय तक एक ही बॉडीस्क्रबर यूज करना

body-scrubbers

हम अपनी स्किन को स्क्रब करने के बॉडीस्क्रबर रोज यूज करते तो है लेकीन उसे कब तक उपयोग करना है इसकी जानकारी नहीं रखते हैं। इसकी वजह से हम गंदा और कीटाणुओं से युक्त स्क्रबर यूज करते रहते हैं। इसके कारण हमें स्किन की बीमारी होने का खतारा होता है। इसे भी नियमित अंतराल में बदलते रहें।

बॉथरूम की सफाई न करना

हेल्थ के लिए सबसे जरुरी काम है कि जो बॉथरुम आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं वही सही तरीके से साफ रहे। गंदा बॉथरुम आपको बीमारियों की जद में ले जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source