सुबह की ये 3 गलत आदतें शरीर को धीरे-धीरे बना रही हैं बीमार, स्वस्थ रहने के लिए आज ही छोड़ें

Bad Morning Habits: अगर आप भी सुबह-सुबह इन 3 गलत आदतों को फॉलो करते हैं, तो इन्हें आज ही छोड़ दें। इनसे आप बीमार पड़ सकते हैं और कई रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ सकता है।

सुबह की ये 3 गलत आदतें शरीर को धीरे-धीरे बना रही हैं बीमार, स्वस्थ रहने के लिए आज ही छोड़ें
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Anju Rawat |Published : December 23, 2025 12:11 PM IST

Bad Morning Habits You Should Avoid: सुबह आप क्या खाते हैं, कैसी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं या दिमाग में क्या सोचते हैं? इन सब चीजों का असर आपके शरीर पर पूरे दिन पड़ता है। अक्सर कहा भी जाता है “जैसी सुबह, वैसा दिन”। लेकिन, ज्यादातर लोगों की सुबह बिल्कुल हेल्दी नहीं होते हैं। भागदौड़ और बिजी लाइफ की वजह से वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। सुबह-सुबह लोग जल्दी में रहते हैं और इसकी वजह से कई गलत आदतों को अपना लेते हैं। इसका असर उनके पूरे दिन पर तो पड़ता ही है, उनका शरीर धीरे-धीरे बीमार भी पड़ने लगता है। इसलिए पूरे दिनभर एनर्जेटिक और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपकी मॉर्निंग काफी हेल्दी होनी चाहिए। सुबह आपको ऐसी आदतों को अपनाना चाहिए, जो आपके दिन को बेहतरीन बना दे। लेकिन, फिर भी कई लोग सुबह के समय ऐसी गलत आदतों को फॉलो करते हैं, जो उनके शरीर को धीरे-धीरे बीमार बना रही हैं। अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

1. सुबह उठते ही फोन देखने की आदत

आजकल हर कोई सुबह सबसे पहले उठकर 10-15 मिनट फोन चलाता है, इसके बाद ही बैड से उठते हैं। कई लोग तो सुबह के समय भी फोन पर 1-2 घंटे बिता देते हैं। ज्यादातर लोग अलार्म बंद करने के बाद सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं। सुबह उठकर मैसेज चेक करना या फोन पर दूसरे काम करना, लोगों की आदत सी बन गई है। हालांकि, सुबह उठकर फोन चलाने की आदत आपको धीरे-धीरे बीमार बना रहा है। फोन लगाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से स्ट्रेस और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

सुबह उठने के बाद दिमाग को शांत करना जरूर होता है। इसके लिए आप सुबह उठें और सबसे पहले हल्का गर्म पानी पिएं। इसके बाद 10-15 मिनट मेडिटेशन या योग करें। आप चाहें तो स्ट्रेचिंग या वॉक भी कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस कम होगाऔर बॉडी भी फ्लैक्सिबल बनी रहेगी। अगर सुबह उठने के बाद आपको कमर या पीठ में दर्द होता है, तो आप बैड पर लेटे-लेटे ही हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Also Read

More News

2. सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। कई लोगों की सुबह ही चाय-कॉफी के साथ होती है। जबकि, खाली पेट चाय और कॉफी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सुबह खाली पेट चाय-कॉफी न पीने की सलाह देते हैं। अगर आप सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो समझ जाइए कि आपका शरीर धीरे-धीरे बीमार पड़ रहा है। चाय-कॉफी पीने से आपको एसिडिटी, अपच, गैस और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कैफीन हार्मोन असंतुलन का कारण भी बनता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म हेल्थ भी प्रभावित होती है। अगर आपको चाय पसंद है, तो आप नाश्ते के 1 से 2 घंटे बाद चाय पी सकते हैं। आपको सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

3. नाश्ता स्किप करने की आदत

दिनभर एनर्जेटिक और हमेशा स्वस्थ रहने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है, जिसे हर व्यक्ति को जरूर खाना चाहिए। हालांकि, बिजी रहने या कम समय की वजह से ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है नाश्ता छोड़ने से शरीर में कई रोग विकसित होने लगते हैं। नाश्ता स्किप करने का मतलब है, आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करेंगे, तो दिनभर थकान और कमजोरी बनी रहेगी। इससे आपको चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नाश्ता न करने से थायराइड और डायबिटीज जैसी बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं।

आपको नाश्ता जरूर करना चाहिए। सुबह का नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन-तंत्र भी मजबूत बना रहता है। आपको सुबह उठने के 1-2 घंटे के भीतर नाश्ता जरूर करना चाहिए। आपको रोजाना फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए।

TRENDING NOW

Highlights:

  • सुबह उठकर मोबाइल चलाने की आदत आपको बीमार बना सकती है।
  • खाली पेट चाय या कॉफी पीने से भी आपका शरीर बीमार पड़ सकता है।
  • नाश्ता शरीर के लिए जरूरी होता है। नाश्ता स्किप करने से कई रोग पैदा हो सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।